Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

खाना पकाने के तेल के दोबारा इस्तेमाल की शिकायत पर जारी किया नोटिस

नई दिल्ली: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने भारत में खाना पकाने के तेल के बड़े पैमाने पर दोबारा इस्तेमाल को लेकर सामने आई शिकायत पर नोटिस जारी किया है। यह नोटिस केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय और भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) को जारी किया गया है। आयोग ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं और विस्तृत रिपोर्ट पेश करने को कहा है। साथ ही दो हफ्ते के भीतर एक्शन रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है।

NHRC issues notice on complaint of reuse of cooking oil

22 अक्टूबर को जारी नोटिस में कहा गया है कि शिकायत में लगाए गए आरोप पहली नजर में मानवाधिकारों के उल्लंघन जैसे प्रतीत होते हैं। नोटिस के अनुसार मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित सार्थक सामुदायिक विकास एवं जन कल्याण संस्था के संस्थापक ने शिकायत दर्ज कराकर ‘भारत में खाना पकाने के तेल के व्यापक दोबारा इस्तेमाल पर गंभीर चिंता जताई है।

शिकायतकर्ता का कहना है कि एफएसएसएआई के रूको (रिपरपज यूज्ड कुकिंग ऑयल) अभियान के बावजूद, छोटे होटल, सड़क किनारे के ढाबे और फूड वेंडर अक्सर इस्तेमाल किए हुए तेल का दोबारा इस्तेमाल या बिक्री करते हैं। उनका कहना है कि इसका सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है और यह कैंसर, हृदय रोग और लिवर संबंधी बीमारियों जैसे गंभीर खतरे पैदा करता है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Jamaat-e-Islami Hind extends support to Sonam Wangchuk makes major appeal to the government for students Vikalp Times

सोनम वांगचुक के अनशन को मिला जमात का समर्थन, छात्रों के लिए सरकार से की बड़ी अपील

नई दिल्ली: दिल्ली (दिल्ली) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं के …

Countdown begins for the bulldozer action on Azam Khan's Mohammad Ali Jauhar UniversityJauhar University Vikalp Times

आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर की उलटी गिनती शुरू

उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी (Sawamjwadi Party) के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के …

Does E20 petrol damage vehicles HPCL's shocking report revealed after 3,651 tests Vikalp Times

E20 पेट्रोल से गाड़ियां खराब होती हैं? 3,651 टेस्ट के बाद सामने आई HPCL की चौंकाने वाली रिपोर्ट

नई दिल्ली: देशभर में E20 (20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल (Ethanol Petrol) को लेकर चल रही …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !