Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

आबकारी विभाग की प्रदेश में अ*वैध म*दिरा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

जयपुर: आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते के निर्देशानुसार प्रदेश में दीपावली पर्व के तहत अ*वैध म*दिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, गश्त, रेड की प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसके तहत प्रदेश में उदयपुर, श्रीगंगानगर, बीकानेर, हनुमानगढ, जयपुर, अलवर, अनूपगढ सहित विभिन्न जिलों में कार्यवाही कर अभियोग दर्ज किए गए।

 

Excise department takes major action in rajasthan

 

आबकारी आयुक्त के निर्देशानुसार अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रशासन ओपी जैन एवं अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रदीप सिंह सांगावत के सुपरविजन में जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत जीरो टोलरेंस की नीति अपनाते हुए अन्य राज्य की शराब की त*स्करी, अ*वैध म*दिरा के परिवहन व विक्रय पर आबकारी निरोधक टीमों द्वारा मुस्तैदी से प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

 

 

 

इन क्षेत्रों में की गई कार्रवाई:

जयपुर: जयपुर ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम त्रिलोकपुरा, बस्सी सिंडोली, फलियावास, साखचंदजी की ढाणी, सांभरिया, लिसाड़िया गुड़ा में हथ*कड़ श*राब पर कार्रवाई करते हुए 52 लीटर हथ*कड़ शरा*ब एवं मोटरसाइकिल जब्त की गई। इसी क्रम में आगरा रोड़ पर नाकाबंदी करते हुए विभिन्न वाहनों की सघन तलाशी ली गई।

उदयपुर: उपायुक्त आबकारी निरोधक दल प्रद्युम्न सिंह चुण्डावत के सुपरविजन में अहमदाबाद रोड़ पर खेरवाड़ा टोल  नाका, डाकन कोटड़ा टोल नाका एवं कीर की चौकी टोल नाका पर नाकाबंदी करते हुए हल्के एवं भारी वाहनों की सघन तलाशी ली गई। मौके पर पीओ दौलत सिंह, कैलाश मय आबकारी जाब्ता मौजूद रहे।

श्रीगंगानगर: जिले के ग्राम खाट लबाना में गश्त, दबिश की कार्रवाही में 2700 लीटर वॉश एवं 8 कच्ची भट्टी नष्ट की गई। कार्रवाई जिला आबकारी अधिकारी एचएस राठौड़ के नेतृत्व में आबकारी दल द्वारा की गई।

हनुमानगढ: जिले के ग्राम गंगाघाट अमरपुर थेड़ी में आबकारी निरोधक दल की कार्रवाही में 6500 लीटर उत्तेजित वॉश एवं 8 कच्ची भट्टी नष्ट की गई। मोटरसाइकिल पर 30 लीटर अ*वैध हथ*कड़ श*राब परिवहन पर कार्रवाई कर सीज किया गया। इसी क्रम में नाका नोहर पालु रोड़ पर नाकाबंदी करते हुए सघन तलाशी ली गई।

अनूपगढ़: आबकारी निरोधक दल की कार्रवाई में 73 लीटर अ*वैध श*राब जब्त करते हुए 400 लीटर वॉश एवं 5 भट्टी को नष्ट किया गया। इस दौरान 5 अभियोग दर्ज करते हुए एक अभियुक्त को गिर*फ्तार किया गया।

अलवर: जिले के आबकारी थाना रामगढ़ क्षेत्र में अ*वैध ह*थकड़ श*राब के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए 2500 लीटर वॉश एवं 3 भट्टी को नष्ट किया गया। इस मौके पर 2 अभियोग दर्ज किए गए।

बीकानेर: जिले में भारतमाला हाईवे लूणकरणसर एवं रासीसर टोल प्लाजा नोखा क्षेत्र में नाकाबंदी करते हुए वाहनों की सघन जांच की गई। बीकानेर शहर में 288 देशी श*राब के पव्वे सीज किए गए।

आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते के निर्देशानुसार प्रदेश के समस्त जिलों में भी विशेष निरोधात्मक अभियान के नाकाबंदी, सघन गश्त की जा रही है। समस्त अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन, आबकारी उपायुक्त, आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक एवं आबकारी निरोधक दल द्वारा जीरो टोलरेंस की नीति के तहत अवैध मदिरा पर कार्यवाही की जा रही है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Does E20 petrol damage vehicles HPCL's shocking report revealed after 3,651 tests Vikalp Times

E20 पेट्रोल से गाड़ियां खराब होती हैं? 3,651 टेस्ट के बाद सामने आई HPCL की चौंकाने वाली रिपोर्ट

नई दिल्ली: देशभर में E20 (20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल (Ethanol Petrol) को लेकर चल रही …

Major update on Panchna Dam Trial of canals and lift system successful Karauli Sawai Madhopur Vikalp Times

पांचना बांध पर बड़ा अपडेट, नहरों और लिफ्ट सिस्टम का ट्रायल सफल

सवाई माधोपुर/जयपुर: पांचना बांध (Panchna Dam) से सिंचाई (Irrigation) जल निकासी की तैयारियों के तहत …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !