नई दिल्ली: निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दूसरे फेज की घोषणा के बाद समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने केंद्र सरकार की मंशा पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा साफ नहीं है। पत्रकारों से बातचीत में डिंपल यादव ने कहा कि सवाल यह है कि एसआईआर कराने के पीछे की आखिर मंशा क्या है? न जाने कितने चुनाव हो गए हैं।
तो क्या अभी तक जो चुनाव हुए हैं वो अलोकतांत्रिक तरीके से हुए हैं? उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा साफ नहीं है। सरकार पूरी तरह से देश के डेमोक्रैटिक सेटअप को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है। चुनाव आयोग ने सोमवार को 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर कराने का एलान किया है। इस फेज में तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और केरल को भी शामिल किया गया है। इन राज्यों में अगले साल विधानसभा चुनाव हैं।वहीं, असम को इस प्रक्रिया से अलग रखा गया है। असम में भी अगले साल चुनाव होने हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
