बिहार: बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार सुबह 11 बजे तक बिहार में 27.65 फीसदी मतदान हुआ है। जारी आंकड़ों के अनुसार बिहार के बेगूसराय में सबसे ज्यादा 30.37 मतदान हुआ है। वहीं राजधानी इस सूची में सबसे पीछे है। 11 बजे तक पटना में 23.71 फीसदी मतदान हुआ है।
बिहार में आज यानी गुरुवार को पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं।20 जिलों के 122 विधानसभा क्षेत्रों में दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। 14 नवंबर को नतीजों का एलान होगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
