Thursday , 23 April 2026
Breaking News

माइंस विभाग जयपुर की बड़ी कार्रवाई, स्टोन का अ*वैध परिवहन करते 13 डंपर जब्त

जयपुर: माइंस विभाग की जयपुर टीम ने नीम का थाना और खेतड़ी क्षेत्र में देर रात अ*वैध खनिज गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मैसेनरी स्टोन का अ*वैध परिवहन करते हुए 13 डंपर जब्त किये हैं। विभाग द्वारा गोपनीय तरीके से क्षेत्र से बाहर के अधिकारियों की टीम गठित कर अधीक्षण खनि अभियंता जयपुर एनएस शक्तावत और विजिलेंस प्रताप मीणा के नेतृत्व में आधीरात को इतनी बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

 

Jaipur's Mines Department takes major action in jaipur

 

क्षेत्र में मैसेनरी स्टोन के नाम पर आयरन और के अवैध खनन को भी जांच के दायरें में लिया गया है। प्रमुख सचिव माइंस टी. रविकान्त ने अ*वैध खनन गतिविधियों के खिलाफ समय समय पर अन्य स्थानों के अधिकारियों की टीम बनाकर औचक कार्रवाई की आवश्यकता प्रतिपादित करते रहे हैं। इन क्षेत्रों में अ*वैध खनन गतिविधियों की शिकायतों को देखते हुए विभाग द्वारा औचक कार्रवाई की गई है। निदेशक माइंस महावीर प्रसाद मीणा द्वारा औचक निरीक्षण के लिए अलग अलग दलों का गठन किया गया है।

 

 

अधीक्षण खनि अभियंता जयपुर एनएस शक्तावत और विजिलेंस प्रताप मीणा ने बताया कि दल द्वारा झुन्झुनू के खेतड़ी और नीम का थाना क्षेत्र में आधी रात को पेट्रोलिंग के दौरान नीम का थाना के रेला में मैसेनरी स्टोन का अ*वैध परिवहन करते हुए 13 डंपरों को जब्त किया और जब्त वाहनों को मय खनिज के पावटा थाने को सुपुर्द किया। टीम द्वारा नीम का थाना के ही कालाकोटा में मैसेनरी स्टोन के नाम पर आयरन और के अ*वैध खनन संभावनाओं को देखते हुए जांच के दायरें में लिया है।

 

 

इससे पहले टीम ने खेतड़़ी के मेहरा एरिया, जमालपुरा, ट्योंडा, रामकुवंरपुरा औश्र सिहोद आदि में भी आधीरात को पेट्रोलिंग की। एसएमई जयपुर एनएस शक्तावत और एसएमई विजिलेंस जयपुर की कार्रवाई टीम में खनि अभियंता अलवर श्री मनोज शर्मा, सहायक खनि अभियंता दौसा एलसी मीणा, जयपुर सुभाष डांगी के साथ ही 9 फोरमैन और 21 होमगार्ड को शामिल किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !