Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

करोड़ों रुपये की 4.6 किलो एमडी ड्र*ग के साथ त*स्कर गिर*फ्तार

चित्तौड़गढ़: चित्तौड़गढ़ जिले में अ*वैध मा*दक पदार्थों की त*स्करी के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक वरना कार से 4 किलो 635 ग्राम एमडीएमए (मौ*ली) पाउडर जब्त किया है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपये की कीमत रखने वाले इस सिंथेटिक ड्र*ग की इतनी बड़ी मात्रा में बरामदगी पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है।

 

Kotwali Chittorgarh Police news 08 Nov 25

 

पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के निर्देश पर जलिया चैक पोस्ट पर की गई सघन नाकाबंदी के दौरान नीमच की तरफ से आ रही एक वरना कार को रोका गया। कार की नियमानुसार तलाशी लेने पर डिग्गी के अंदर रखे एक थैले में चार प्लास्टिक की थैलियों में भरा हुआ सफेद एमडी पाउडर (मौली) बरामद हुआ। यह सिंथेटिक ड्र*ग युवा वर्ग के बीच पार्टी ड्रग के रूप में काफी लोकप्रिय है और इसकी एक ग्राम की कीमत भी हजारों में होती है।

 

 

 

अवै*ध मा*दक पदार्थों का परिवहन कर रहे वरना कार चालक की पहचान 30 वर्षीय अंकित सिंह सिसोदिया पुत्र राजेन्द्र सिंह के रूप में हुई है, जो मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के आनंद विहार का निवासी है। पुलिस ने आरोपी अंकित सिंह को गिर*फ्तार कर परिवहन में प्रयुक्त वरना कार को जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस अब इस अवै*ध ड्र*ग की खरीद-फरोख्त के पूरे नेटवर्क और इसके मुख्य सप्लायर का पता लगाने के लिए विस्तृत अनुसंधान कर रही है।

 

 

यह बड़ी कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह और पुलिस उप अधीक्षक बद्रीलाल के मार्गदर्शन में तथा थानाधिकारी रामसुमेर के सुपरविजन में गठित विशेष टीम द्वारा की गई। टीम में उप निरीक्षक कन्हैया लाल, हेड कांस्टेबल हरविन्दर सिंह, कांस्टेबल रणजीत, रणजीत जाखड, राकेश, विजय सिंह, हेमन्त कुमार व बहादुर शामिल थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

Countdown begins for the bulldozer action on Azam Khan's Mohammad Ali Jauhar UniversityJauhar University Vikalp Times

आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर की उलटी गिनती शुरू

उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी (Sawamjwadi Party) के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !