नई दिल्ली: भारत सरकार ने देश के एक्सपोर्ट इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए ‘एक्सपोर्ट प्रमोशन मिशन’ की मंजूरी दी है। इसके लिए करीब 25 हजार करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक्सपोर्ट प्रमोशन मिशन’ को लेकर कहा कि हम सुनिश्चित कर रहे हैं कि दुनिया भर के बाजारों में मेड इन इंडिया की गूंज और भी अधिक सुनाई दे! उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक्सपोर्ट प्रमोशन मिशन (ईपीएम) को मंजूरी दी है।
इसका मकसद भारत के निर्यात को मजबूत बनाना है। पीएम मोदी ने कहा कि यह छोटे कारोबारों (एमएसएमई), पहली बार निर्यात करने वालों और श्रम-आधारित उद्योगों की मदद करेगा। इस मिशन में सभी जरूरी साझेदारों को साथ लाकर एक ऐसी व्यवस्था बनाई जाएगी जो नतीजे देने वाली और अधिक असरदार होगी। एमएसएमई मंत्रालय, वित्त मंत्रालय, वाणिज्य विभाग और अन्य साझेदारों ने मिलकर ‘एक्सपोर्ट प्रमोशन मिशन’ को लॉन्च किया है। इसमें उद्योग संघ और राज्य सरकारें भी शामिल हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
