Sunday , 7 June 2026
Breaking News

बलात्कार के झूठे मुकदमों में फंसाने व ब्लैकमेल कर रुपए ऐंठने का आरोपी गिरफ्तार

दौसा जिले की मंडावरी थाना पुलिस ने वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए बलात्कार के झूठे मामले में फंसाने तथा वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रुपए ऐंठने वाले हनीट्रैप गिरोह के एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार आरोपी बबलू उर्फ ऋषि उर्फ ऋषिकेश गुर्जर पिछले करीब 1 साल से फरार चल रहा था, जिसे मंडावरी थाना प्रभारी रामपाल मीणा की पुलिस टीम के कांस्टेबल वीरभानसिंह व कांस्टेबल सोहनसिंह ने गिरफ्तार कर लिया।

 

 

पुलिस के अनुसार अनिकेत पुत्र हेमराज मीना निवासी नारौली डांग ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी की गत 12 फरवरी 2021 को बबलू गुर्जर ब्लॉक कांग्रेस पूर्व महासचिव सपोटरा) निवासी मांडा गुर्जर (सपोटरा) ने मेरे पिताजी को कई बार फोन करके मण्डावरी बुलवाया, जिसके बाद उसे चाय में नशीला पदार्थ डालकर पिला दिया और बाद में बाद में वह उसका अपहरण करके कहीं जंगलों में ले गया तथा उसका बैग और दस्तावेज के साथ 94 हजार 300 रुपए भी छीन लिए।

 

Arrested for one accused entrapment in false rape cases in dausa

 

आरोपी ने उसे बराबर डरा-धमकाकर 2 लाख रुपयों की मांग की। नहीं देने पर उनके खिलाफ झूठा मुकदमा कैलाशी नामक महिला से करवाकर बलात्कार के मामले मे फंसाने की धमकी देने लगा। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए थानाधिकारी रामपाल मण्डावरी के नेतृत्व मे टीम गठन कर क्षेत्र में हनीट्रैप के मामलों को अंजाम देने वाले सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करने के निर्देश प्रदान किये गये थे।

 

 

पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर अपहरण में शामिल तीन आरोपी भरतलाल उर्फ भरतीमीना, रिंकू उर्फ लाला मीना एवं कैलाशी जाटव को गिरफ्तार कर लिया, वहीं मुख्य आरोपी बबलू उर्फ ऋषि उर्फ ऋषिकेश पुत्र जगदीश गुर्जर उर्फ सामलिया गुर्जर निवासी मांडा गुर्जर नारोली डांग फरार चल रहा था जिसे रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Rainfall will affect Jaipur to Bikaner, heat will increase again from June 8 in rajasthan

जयपुर से बीकानेर तक बारिश का असर, 8 जून से फिर बढ़ेगी गर्मी

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में प्री-मानसून (Pre-Monsoon) गतिविधियां तेज हो गई हैं। शनिवार को जयपुर (Jaipur) …

Lightning wreaks havoc in Sawai Madhopur, roofs of two houses collapse

सवाई माधोपुर में बिजली का कहर, दो मकानों की छतें ढहीं

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur शहर के पुराने इलाके स्थित रैगर मोहल्ले में देर रात आकाशीय …

JEE Student Uttar Pradesh Kota News 04 June 26 - Vikalp Times

कोटा में कोचिंग छात्र ने की आत्मह*त्या, पीजी के कमरे में फंदे से लटका मिला श*व

कोटा: Kota में कोचिंग (Coaching City Kota) छात्रों से जुड़ी एक और दुखद घटना सामने …

Sawai madhopur police big action cyber 03 June 26 Vikalp Times

ऑनलाइन ठगी करने वालों पर टूटा पुलिस का कहर, 130 ठग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur पुलिस (Police) ने ‘म्यूल हंटर अभियान’ के तहत साइबर अपराधियों के …

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !