Saturday , 5 September 2026
Breaking News

सवाई के मनराज मीना हुए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित

सवाई माधोपुर जिले के ग्राम डेकवा निवासी मनराज मीना को रेलवे में विशिष्ट सेवा हेतु रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा भुवनेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। मनराज मीना 2011 बैच के आईईएस ऑफिसर है और उन्होंने आईआईटी मद्रास से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक किया हुआ है। मनराज मीना वर्तमान में भुसावल मंडल मध्य रेलवे में कार्यरत है। शनिवार को केन्द्रीय रेल मंत्री ने उन्हें रेलवे में विशिष्ट सेवा हेतु राष्ट्रीय पुरूस्कार से सम्मानित किया है। गौरतलब है की कोरोना महामारी में ऑक्सीजन प्लांट लगाने एवं आवश्यक सामग्री समय पर उपलब्ध कराने में इनकी अहम भूमिका रही। मनराज मीना के प्रयासों से भुसावल मंडल में कोरोना की पहली लहर में ऑक्सीजन प्लांट लग गया था।

 

Manraj Meena of Sawai madhopur honored with National Award

 

मंडल में 250 पुराने भवन तथा संरचनाएं जिनसे नारी सुरक्षा को खतरा हो रहा था उनको चिह्नित करके उनका समाधान किया गया। साथ ही 90 करोड़ के टारगेट को पार करते हुए 111 करोड़ के स्क्रैप का निपटान किया गया। वहीं उन्होंने टेंडर प्रकिया में दक्षता लाकर भारतीय रेल के 7.34 करोड़ रुपए बचाएं। उनको पिछले दो सालों में जीएम दक्षता शील्ड और इस वर्ष का एचक्यू अवार्ड से भी सम्मानित हुए है। मनराज मीना ने बताया की उनकी सफलता का श्रेय उनके पिता हनुमान मीना और माता अजोध्या देवी के मार्गदर्शन व कठोर परिश्रम का फल है की वो आज इस मुकाम पर है। उनका कहना है की जो भी इनाम राशि उन्हें प्राप्त होगी वो उसको उनके गावं के स्कुल के होनहार बच्चों के लिए लगाएंगे।

 

 

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Sawai Madhopur Municipal Council Elections Candidate Symbol 4 Sept 26

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव : किसे मिला सेब? किसे गुब्बारा? चप्पल पर क्यों हुआ बवाल!

सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Chunav) को लेकर शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिस की …

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Bringing glory to Sawai Madhopur Dinesh Kumar Gupta to receive National Education Award Vikalp Times

41 करोड़ के शिक्षा नवाचार की गूंज दिल्ली तक, दिनेश कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur के शिक्षा प्रशासन (Education Department Rajasthan) के लिए यह गौरव का …

Working journalists in Rajasthan to launch their own digital channel IFWJ Vikalp Times

पत्रकारिता की साख पर मंथन, राजस्थान में श्रमजीवी पत्रकार शुरू करेंगे अपना डिजिटल चैनल

जयपुर: पत्रकारिता (Journalism) के बदलते स्वरूप, सत्ता और प्रभावशाली तंत्र के दबाव, कॉरपोरेट नियंत्रण तथा …

Pad Dangal documentary launch Dhawle Ram Meena todabhim Archana Meena Sawai Madhopur Karauli Vikalp Times

संस्कृति बचेगी तो समाज बचेगा – अर्चना मीना

मीणा समाज की अमूल्य लोक धरोहर ‘पद दंगल’ पर बनी डॉक्यूमेंट्री का भव्य लोकार्पण रक्षाबंधन …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !