Thursday , 23 April 2026
Breaking News

भारत बंद को मुस्लिम समुदाय का भी मिला समर्थन

सवाई माधोपुर: सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा दिये गये फैसले के बाद आरक्षण को लेकर चल रही अटकलों के बीच अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति संघटनों के द्वारा आयोजित किये गये भारत बंद को मुस्लिम समुदाय का भी समर्थन मिला है। इस दौरान सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर बंद का असर देखने को मिला है।

 

Bharat Bandh also got support from Muslim community

 

 

 

एससी एसटी संघर्ष समिति के बैनर तले विभिन्न संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से बंद को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई। सुबह से ही बाजारों में स्पीकर लगाकर बंद को सफल बनाने में व्यापारियों से अपील की गई। इसके बाद अनुसूचित जाति, जनजाति संगठनों द्वारा रैली निकालकर एवं नारेबाजी कर विरोध प्र*दर्शन भी किया गया। जिला मुख्यालय पर नगर परिषद क्षेत्र में पुराने शहर में दंडवीर बालाजी से शहर के मुख्य बाजार से होकर रैली निकाली गई।

 

 

 

वहीं बजरिया क्षेत्र में रैली अंबेडकर सर्किल से सब्जी मंडी, ट्रक यूनियन, जामा मस्जिद, शर्मा होटल, टोंक बस स्टेंड, चौथ का बरवाड़ा स्टेंड होते हुए अंबेडकर सर्किल पहुंची। जहां एक सभा का भी आयोजन किया गया। इसके बाद एससी/एसटी संगठनों का प्रतिनिधि मंडल कलेक्ट्रेट पहुंचा और प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।

 

 

 

जिला मुख्यालय पर बंद के दौरान बाजार पूरी तरह से बंद रहे। व्यापारियों ने किसी भी अप्रत्याशित घटनाओं के डर से अपने प्रतिष्ठान एंव दुकानें पूर्ण रूप से बंद रखी। इस दौरान इमरजेंसी सेवाओं से जुड़ी दुकानें और प्रतिष्ठान जरूर खुले रहे। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में इसका प्रभाव नहीं दिखाई दिया। हालांकि इस दौरान जिला प्रशासन द्वारा दिन भर के लिए इन्टरनेट सेवाओं को प्रतिबन्धित कर दी गई थी। जिससे आम जन के विभिन्न कामकाम भी प्रभावित हुऐ।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Tiger Movement on the Trinetra Ganesh Temple route in ranthambore Sawai Madhopur

टाइगर के सामने नियम ताक पर! रणथम्भौर में दिखी मिलीभगत

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान रखता है। …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !