Sunday , 7 June 2026
Breaking News

चंपाई सोरेन ने किया नई पार्टी बनाने का ऐलान

नई दिल्ली: झारखंड के पूर्व सीएम और झारखंड मुक्ति मोर्चा के कद्दावर नेता चंपाई सोरेन (Champai Soren) ने आखिर नई पार्टी बनाने का ऐलान कर ही दिया। पिछले कुछ दिनों से चंपाई के बीजेपी में शामिल होने कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन अब उन्होंने नई पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया है। गत बुधवार को अपने विधानसभा क्षेत्र सरायकेला में मीडिया के सामने उन्होंने नई पार्टी बनाने का ऐलान किया है।

Champai Soren announced the formation of a new party Jharkhand News

चंपाई सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि, “धन्यवाद झारखंड ! इस प्यार, सहयोग एवं समर्थन के लिए। पिछले साढ़े चार दशकों से आम जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष करता रहा हूँ, और आपका आशीर्वाद, जीवन के इस नये अध्याय में, मुझे सही फैसला लेने का हौसला दे रहा है। फिलहाल जनता से मिल रहा हूं। सन्यास लेना अब विकल्प नहीं है। सभी लोगों की राय के आधार पर, शीघ्र ही उचित फैसला लिया जाएगा।

चंपाई ने कहा कि हम संन्यास नहीं लेंगे। हमने नया अध्याय शुरू किया है। उसका चैप्टर बदलता रहेगा। नए संगठन को मजबूत करेंगे। रास्ते में कोई दोस्त मिले तो दोस्ती करेंगे। मीडिया ने जब उनसे सवाल किया कि चुनाव को देखते हुए नई पार्टी बनाने के लिए अब समय कम रह गया है। इस सवाल का जवाब देते  हुए चंपाई बोले कि इससे आपको क्या परेशानी है। जब तीन-चार दिन में 30-40 हजार कार्यकर्ता आ गए तो नई पार्टी बनाने में हमको क्या परेशानी है।

अगले सात दिन में सब साफ हो जाएगा। पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या वो झारखंड सरकार में बने रहेंगे। इस पर उन्होंने कहा कि हमने बोल दिया ना कि नया अध्याय शुरू कर रहे हैं। नया अध्याय शुरू करेंगे तो एक जगह रहेंगे कि दुई (दो) जगह रहेंगे। जन समर्थन ने ही हमारा हौसला बुलंद किया है। इसी से लगा कि अब आगे बढ़ो। मंत्री पद से इस्तीफा कब देंगे, इस पर चंपाई ने कहा कि उसका समय बताएंगे। चंपाई बीते 18 अगस्त को दिल्ली पहुंचे थे। जहां अटकलें लगाई जा रही थी कि वो बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं। लेकिन अब इस चैप्टर पर फिलहाल पर्दा डाल दिया गया है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Rainfall will affect Jaipur to Bikaner, heat will increase again from June 8 in rajasthan

जयपुर से बीकानेर तक बारिश का असर, 8 जून से फिर बढ़ेगी गर्मी

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में प्री-मानसून (Pre-Monsoon) गतिविधियां तेज हो गई हैं। शनिवार को जयपुर (Jaipur) …

water shortage in Sahara Desert Niger News 06 June 26 Vikalp Times

सहारा रेगिस्तान में पानी खत्म होने से 50 लोगों की दर्दनाक मौ*त

नाइजर: उत्तरी नाइजर (Niger) के सहारा रेगिस्तान (Sahara Desert) में एक बड़ा मानवीय हादसा सामने …

Kangpokpi Manipur incident news 5 June 26 Vikalp Times

मणिपुर में फिर भड़की हिं*सा, 3 लोगों की मौत

मणिपुर: Manipur के कांगपोकपी (Kangpokpi) जिले में एक बार फिर हिंसा की घटना सामने आई …

Monsoon reaches Kerala, wait for rain in UP-Bihar will soon end

केरल पहुंचा मानसून, यूपी-बिहार में बारिश का इंतजार जल्द होगा खत्म

नई दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून के केरल (Kerala) पहुंचने …

JEE Student Uttar Pradesh Kota News 04 June 26 - Vikalp Times

कोटा में कोचिंग छात्र ने की आत्मह*त्या, पीजी के कमरे में फंदे से लटका मिला श*व

कोटा: Kota में कोचिंग (Coaching City Kota) छात्रों से जुड़ी एक और दुखद घटना सामने …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !