Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

30 लाख की ठ*गी के 3 आरोपियों को दबोचा

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिले की बौंली थाना पुलिस ने सायबर ठ*गों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 लाख की ठगी करने वाले 3 आरोपियों को गिर*फ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी हेमराज सैनी पुत्र सुरेश सैनी, विकास पुत्र पप्पूलाल सैनी और दिनेश पुत्र सीताराम सैनी निवासी बागडोली, बौंली को गिर*फ्तार किया है।

 

 

Bonli Sawai Madhopur Police News 18 Jan 25

 

 

 

बौंली थानाधिकारी राधारमन गुप्ता ने बताया कि बौंली पुलिस के नेतृत्व में सायबर शील्ड ऑपरेशन के तहत थाना क्षेत्र मे लगातार विभिन्न मोबाइल एप्लीकेशन के माध्मय से ऑनलाइन स*ट्टा व पैसे डबल/ट्रिपल करने का झां*सा देकर लाखो रुपये की ऑनलाइन ठ*गी के मामले में पुलिस टीम द्वारा बागड़ोली के माळ से आरोपी हेमराज सैनी पुत्र सुरेश सैनी, विकास पुत्र पप्पूलाल सैनी और दिनेश पुत्र सीताराम सैनी निवासी बागडोली बौंली को गिर*फ्तार किया है। इसके साथ ही आरोपियों के पास से कब्जे से 5 मोबाइल, 4 चैकबुक, 3 एटीएम कार्ड, 2 बैंक डायरियां, 10 हजार रुपये नकद व अन्य सामग्री बरामद हुई है।

 

 

 

 

 

 

उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सायबर शील्ड अभियान के तहत थाना क्षेत्र में ऑनलाइन सायबर ठ*गी करने वाले लोगों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु एएसआई रुपसिंह मय जाप्ता टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा सायबर सेल सवाई माधोपुर और मुखबिर की सूचना पर बागडोली के माळ से तीनों आरोपियों को गिर*फ्तार किया है। इस संबध में आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस, 13 आरपीजीओ व आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

 

 

 

प्रथमदृष्टया अनुसंधान व संबधित बैंकों से आरोपियों के द्वारा उपयोग में लिये जा रहे बैंक खातों की जानकारी करने पर विभिन्न खातों में करीब 30 लाख रुपये का ट्रांजेक्शन मिला है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में बौंली थानाधिकारी राधारमन गुप्ता, एएसआई रुपसिह,  हैड कांस्टेबल धर्मेन्द्र चौधरी, कांस्टेबल मुकेश कुमार, शीशराम  और संदीप बुरडक शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !