Saturday , 5 September 2026
Breaking News

मोदी सरकार के शपथ ग्रहण का न्योता नहीं मिला – ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल:- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में जाने का कोई न्योता नहीं मिला है और वो उसमें शामिल भी नहीं होंगी। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख यहां संसदीय दल की बैठक के बाद ममता पत्रकारों से बात कर रही थीं। तृणमूल कांग्रेस का कोई नेता भी इस समारोह में शामिल नहीं होगा।
ममता बनर्जी ने बीजेपी को निशाने पर भी लिया है। ममता ने कहा कि, “एक असंवैधानिक और गैरकानूनी पार्टी को सरकार के गठन के लिए शुभकामनाएं नहीं दी जा सकती हैं। इस सरकार का गठन गैरकानूनी और अलोकतांत्रिक तरीके से किया जा रहा है। हम बीजेपी को नहीं तोड़ेंगे, लेकिन वह भीतर से ही टूटेगी। उस पार्टी के लोग खुश नहीं हैं।”
Did not receive invitation for swearing in of Modi government - Mamata Banerjee
ममता ने कहा कि, “चार सौ पार का नारा देने वाले अपने बूते बहुमत भी हासिल करने में नाकाम रहे हैं। एनडीए ने सरकार बनाने का दावा किया है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आगे कुछ भी नहीं होगा। हम इंतजार कर रहे हैं और परिस्थितियों पर नजर रख रहे हैं। चीजें बदलती हैं।” उन्होंने आगे राजनीतिक परिदृश्य में बड़े बदलाव का संकेत देते हुए कहा कि “कई बार सरकारें एक दिन ही टिक पाती हैं। कुछ भी हो सकता है।
कौन जाने कि यह सरकार 15 दिन भी चल पाएगी या नहीं?” ममता बनर्जी की पार्टी पश्चिम बंगाल की 42 में से 29 सीटों पर जीत दर्ज करने में कामयाब रही है। ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस इंडिया गठबंधन का हिस्सा है। इससे पहले कांग्रेस के नेता जयराम रमेश ने भी कहा कि इंडिया गंठबंधन के नेताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह का न्योता नहीं मिला है। नरेंद्र मोदी को एनडीए गठबंधन का नेता चुना गया है और वह आज रविवार को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।
(सोर्स बीबीसी न्यूज हिन्दी) 

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर
माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी
कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक
संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु
अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,
कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

साक्षात्कार दिनांक -12.06.2024

आवेदन की अंतिम तिथि – 10.06.2024

मो. 946146 2222, 98876 41704

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Sawai Madhopur Municipal Council Elections Candidate Symbol 4 Sept 26

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव : किसे मिला सेब? किसे गुब्बारा? चप्पल पर क्यों हुआ बवाल!

सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Chunav) को लेकर शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिस की …

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Bringing glory to Sawai Madhopur Dinesh Kumar Gupta to receive National Education Award Vikalp Times

41 करोड़ के शिक्षा नवाचार की गूंज दिल्ली तक, दिनेश कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur के शिक्षा प्रशासन (Education Department Rajasthan) के लिए यह गौरव का …

Working journalists in Rajasthan to launch their own digital channel IFWJ Vikalp Times

पत्रकारिता की साख पर मंथन, राजस्थान में श्रमजीवी पत्रकार शुरू करेंगे अपना डिजिटल चैनल

जयपुर: पत्रकारिता (Journalism) के बदलते स्वरूप, सत्ता और प्रभावशाली तंत्र के दबाव, कॉरपोरेट नियंत्रण तथा …

Pad Dangal documentary launch Dhawle Ram Meena todabhim Archana Meena Sawai Madhopur Karauli Vikalp Times

संस्कृति बचेगी तो समाज बचेगा – अर्चना मीना

मीणा समाज की अमूल्य लोक धरोहर ‘पद दंगल’ पर बनी डॉक्यूमेंट्री का भव्य लोकार्पण रक्षाबंधन …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !