Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

मलारना डूंगर थाना पुलिस ने धो*खाधड़ी के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार

मलारना डूंगर थाना पुलिस ने धो*खाधड़ी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी मानसिंह पुत्र राजूलाल निवासी फुलवाडा, बाटोदा जिला गंगापुर सिटी को गिरफ्तार किया है। मलारना डूंगर थानाधिकारी रामनाथ सिंह ने बताया कि सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता के निर्देशन में मलारना डूंगर थाना पुलिस के नेतृत्व में दर्ज मुकदमे में वांछित आरोपी मानसिंह पुत्र राजूलाल निवासी फुलवाडा, बाटोदा जिला गंगापुर सिटी को अनुसंधान के बाद गिरफ्तार किया गया है।

 

 

 

उन्होंने बताया कि गत 17 मई 2024 को एक इस्तगासा न्यायालय जेएम बौंली से जसराम मीना पुत्र आशाराम मीना निवासी भारजा नदी मलारना डूंगर सवाई माधोपुर का जरिये डाक से इस आशय का प्राप्त हुआ कि गत दिनांक 10/07/2022 को आरोपी परिवादी के गांव भारजा नदी आये और उन्होंने प्रार्थी के घर आकर कहा कि वह हेम सिक्योरिटी के नाम की शेयर मार्केट की कंपनी में काम करते है और कंपनी के किसी कार्य की वजह से गंगापुर सिटी में फ्रेंचाईसी खोलने के लिए जा रहे है।

 

 

Malarna Dungar Sawai Madhopur Police News Update 9 June 2024

 

 

 

हमारी कंपनी के माध्यम से देश की छोटी बड़ी कंपनियों के शेयरों की खरीद फरोख्त की जाती है, जिसमें कम लागत में अच्छी आमदनी का जरिया बनता जा रहा है। प्रार्थी को उक्त लोगों ने विश्वास दिलाया कि उनकी कंपनी ऑनलाइन रूप से भी कार्य कर रही है तब उक्त तीनों मुल्जिमान ने अपने मोबाइल्स में उक्त कंपनी के बारे में दिखाया और समझाया कि उनकी कंपनी द्वारा किसी प्रकार की छल कपट या धो*खाधड़ी नहीं की जाती है। प्रत्येक शेयर का रिकॉर्ड कंपनी के पास सुरक्षित रहता है।

 

 

 

 

प्रार्थी को विश्वास में लेते हुए प्रार्थी का एक फोटो, तीन असल चेक, पैन कार्ड की फोटो प्रति व कुछ अंग्रेजी में लिखे हुए फार्मों पर बिना लिखा पढ़ी कर वैश्वासिक सम्बंधों के आधार पर हस्ताक्षर करवा लिये और दो दिन में उक्त कंपनी में खाता खोलने के साथ मुल्जिम मानसिंह मीना ने स्वयं का मोबाइल नम्बर दिया और कहा कि मोबाइल नम्बर पर फोन पे की मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से उनके बताये अनुसार राशि टांसफर करते रहना।

 

 

 

 

इसके बाद दिनांक 13/07/2022 को मानसिंह मीना का प्रार्थी के पास फोन आया और कहा कि प्रार्थी का खाता खुल गया है और मुल्जिम ने स्वयं के मोबाइल नम्बर पर 6 हजार रुपए डलवा लिये। उसके बाद उसी दिन मुल्जिम का फोन आया कि उसको आज की राशि पर दो हजार रूपयों का मुनाफा हुआ है।

 

 

 

इसके बाद प्रार्थी से मुल्जिम ने दिनांक 18/07/2022 को 20 हजार रुपए, दिनांक 23/07/2022 को 5 हजार रुपए व 5 हजार रुपए, दिनांक 27/07/2022 को 10 हजार रुपए व 5 हजार रुपए, दिनांक 28/07/2022 को  7 हजार रुपए, दिनांक 06/08/2022 को 5 हजार रुपए, दिनांक 07/08/2022 को 5 हजार रुपए व 5 हजार रुपए उसी दिन 5 हजार रुपए, दिनांक 08/08/2022 को राशि 150 हजार रुपए, दिनांक 11/08/2022 को 5 हजार रुपए, दिनांक 15/08/2022 को हजार रुपए, दिनांक 16/08/2022 को 5 हजार रुपए, दिनांक 17/8/2022 को 5 हजार 500 रुपए, दिनांक 20/08/2022 को 20 हजार रुपए, दिनांक 22/08/2022 को 15000 हजार रुपए, इस प्रकार आरोपियों  के बताये अनुसार मुल्जिम के मोबाइल नम्बर पर फोन पे के जरिए कुल 1लाख 45 हजार रुपए प्राप्त किए है।

 

 

 

 

 

रुपया देने के उपरान्त प्रार्थी को आश्वस्त करते रहे कि उसके इन्वेस्ट राशि पर कुल राशि पाँच लाख रूपया का मुनाफा हुआ है। प्रार्थी द्वारा मुनाफा राशि को स्वयं के फोन में ट्रांसफर की कहता तो आरोपी कहते कि राशि को कंपनी के नियमों के अनुसार 6 महिने से पूर्व खाता धारक के खाते में टॉसफर नहीं किया जा सकता है।

 

 

 

 

आरोपियों द्वारा प्रार्थी के फोन नहीं उठाने व जवाब नहीं देने, मोबाइल को स्वीच ऑफ कर लेने पर दिनांक 14/01/2003 को अपने साथी सत्यजीत मीना के साथ आरोपियों के गांव पहुंचा तो अन्य आरोपी गांव में नहीं मिले व आरोपी मानसिंह गांव में मिला तो उसने रुपए देने से इन्कार कर दिया। इस पर रिपोर्ट आईपीसी में दर्ज कर मामले की जांज की गई। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में मलारना डूंगर थानाधिकारी रामनाथ सिंह, मदनलाल हेड कांस्टेबल, रमेशचन्द कांस्टेबल, राजेश कांस्टेबल और गोपाल कांस्टेबल शामिल रहे।

 

 

 

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर
माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी
कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक
संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु
अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,
कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

साक्षात्कार दिनांक -12.06.2024

आवेदन की अंतिम तिथि – 10.06.2024

मो. 946146 2222, 98876 41704

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पी_ट-पी_टकर ह_त्या, क्रेशर को लेकर था विवाद

भरतपुर: राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) जिले के बयाना (Bayana) क्षेत्र के पूर्व विधायक और …

Safaikarmi sangod nagar palika kachra gadi kota rajasthan news 11 oct 26

श_व को लाए कचरा गाड़ी में, जिस शहर की सफाई की, वहीं मौ_त के बाद नहीं मिली एंबुलेंस!

सांगोद नगर पालिका के कर्मचारी राकेश की हादसे में हुई थी मौ*त, बदबू आने के …

Fertilizer warehouse Gangapur City farmers Sawai madhopur Vikalp times 10 oct 26

गंगापुर सिटी में खाद के गोदाम पर छापा, 1,228 बैग जब्त, मचा हड़कंप

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर: रबी सीजन (Rabi Crops) में किसानों (Farmers) को उचित दरों पर खाद …

Impact of CJP protest in Delhi Several trains, including the Jan Shatabdi and Mewar Express, cancelled Vikalp Times

दिल्ली में CJP Protest का असर: जनशताब्दी-मेवाड़ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, 2 का समय बदला

कोटा: दिल्ली (Delhi) में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित सीजेपी के प्रदर्शन (CJP Protest) और नई …

Gamestone Jewels foreign tour Jaipur rajasthan News Vikalp Times

पहले पूरा भुगतान, फिर करोड़ों की चपत! जयपुर में जवाहरात कारोबारी से 1.61 करोड़ की ठ_गी

जयपुर: Jaipur के आदर्श नगर थाना पुलिस (Adarsh Nagar Thana Police Jaipur) ने व्यापारियों से …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !