Sunday , 7 June 2026
Breaking News

जिला कलेक्टर ने उपखंड स्तरीय जन सुनवाई में सुनी लोगों की समस्याएं 

आमजन की समस्याओं की सुनवाई कर उनके त्वरित समाधान व निराकरण की दृष्टि से जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने माह के द्वितीय गुरूवार को भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र बौंली में उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनी और मौके पर ही अधिकारियों की समस्या समाधान के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान कुल 42 प्रकरणों प्राप्त हुए। जिल कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त होने वाले प्रकरणों को गम्भीरता से लेते हुए इनका त्वरित निस्तारण करना सुनिश्चित कर उन्हें राहत प्रदान करें।

 

 

निस्तारण की प्रक्रिया में किसी तरह का विलंब और लापरवाही नहीं हो। उन्होंने जनसुनवाई में प्राप्त प्रकरणों को निर्धारित समयावधि में प्राथमिकता के साथ निस्तारित करने एवं शेष रहे प्रकरणों को सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज करवाने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने जनसुनवाई के दौरान दबंगों द्वारा खातेदारी भूमि से अतिक्रमण हटवाने, पट्टों की जांच करवाने, जमाबंदी में शुद्धिकरण करवाने, वृद्धावस्था पेंशन चालू करवाने, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ दिलवाने, जन आधार कार्ड में नाम संशोधन करवाने, बौंली नगर पालिका में वार्ड नंबर 21 में सड़क निर्माण करवाने, वार्ड नंबर 18 में नाली निर्माण, बौंली नगर पालिका चौराहे पर सुलभ शौचालय निर्माण, नानतोड़ी ग्राम में स्कूल भवन निर्माण सहित 42 प्रकरणों पर सुनवाई कर कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया।

 

उन्होंने शेष प्रकरणों की जांच कर शीघ्र निस्तारण के निर्देश संबंधित उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार, विकास अधिकारी एवं विभागीय अधिकारियों को दिए। साथ ही उन्होंने उक्त परिवादों के संबंध में की गई कार्रवाई की पालना रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए। इस दौरान उन्होंने परिवादियों से चर्चा कर उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण करने का आश्वासन भी दिया। जनसुनवाई के दौरान उपखण्ड अधिकारी विनीता स्वामी, तहसीलदार सीमा घुणावत, विकास अधिकारी नवीन गौड़, बीसीएमओ रंजना सहित संबंधित विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

जिला कलेक्टर ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक:- जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने जनसुनवाई के पश्चात सभी उपखंड स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम और उच्चस्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि समय-समय पर पानी, बिजली, सड़क एवं नगरीय निकाय सहित अन्य सीधे पब्लिक डीलिंग वाले विभागों एवं सभी अधीनस्थ कार्यालयों का औचक निरिक्षण कर राजकीय कार्यालय में बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करें। इस दौरान अधिकारियों द्वारा गत माह में किए गए निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओं से जिला कलक्टर को अवगत कराया गया।

 

District Collector listened to people's problems in subdivision level public hearing

 

तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट बौंली का किया निरीक्षण:- जिला कलेक्टर ने कार्यालय तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट बौंली का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने तहसील कार्यालय में राजस्व शाखा, पंजीयन शाखा, भू-अभिलेख शाखा, लेखा/संस्थापन, इजलास कक्ष, स्टोर, रिकॉर्ड रूम आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने तहसीलदार कार्यालय के विभिन्न शाखाओं में साफ-सफाई एवं व्यवस्थित रूप से रिकार्ड संधारित करने, शौचालयों में साफ-सफाई रखने, वॉशवेसिन में साबुन रखने, कमरों की खिड़कियों के टूटे कांचों को बदलवाने के निर्देश दिए है। उन्होंने तहसीलदार सीमा घुणावत को निर्देशित किया कि सभी कार्मिक निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंचकर कार्य पूर्ण करें।

 

इस दौरान उन्होंने उपस्थित कार्मिकों से उन्हें आवंटित कार्याे की जानकारी लेते हुए लंबित प्रकरणों की प्रगति जानी। उन्होंने विचाराधीन प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश देते हुए कहा कि नियमित रूप से जनसुनवाई करते हुए आमजन को राहत पहुंचाना सुनिश्चित करें। इस दौरान उन्होंने राजस्थान लैण्ड रिकार्ड रूल्स के नियमों की पालना भिजवाने, राजस्व व पंजीयन अनुभाग के अभिलेख को जिला अभिलेखागार में अवधि पूर्ण किए जाने, पंजीयन व राजस्व वसूली संबंधित कार्य को लक्ष्य अनुसार शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश तहसीलदार  को दिए। इसके साथ ही उन्होंने नामान्तरण एवं सीमाज्ञान, एलआर एक्ट, पीडीआर एक्ट के प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश भी तहसीलदार को दिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !