Sunday , 7 June 2026
Breaking News

जिला निष्पादक समीक्षा समिति की बैठक हुई आयोजित

अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी ने आज गुरूवार को शिक्षा विभाग की जिला निष्पादक समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुये सम्बन्धित अधिकारियों से कहा कि दिए गए लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति की जाए। उन्होंने कहा कि अब अतिरिक्त मेहनत कर बच्चों के बेहतर शिक्षण को बनाए रखते हुए उन्हें खेल-खेल में सिखाने का प्रयास करें। उन्होंने शिक्षा अधिकारियों के साथ मिलकर जिले की शिक्षा रैंकिंग सुधारने के लिए गहन मंथन किया। जिले में प्रथम तीन स्थान पर रहने वाले ब्लॉक के प्रयासों की सराहना करते हुए प्रशंषा पत्र देने तथा नीचे के तीन स्थान पर रहने वाले ब्लॉकों को भीं रैंकिंग सुधार के लिए समन्वित प्रयास करने के निर्देश दिए।

 

 

 

अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने सीडीईओ से कहा कि जिन बिन्दुओं में जिला पीछे चल रहा है, उनमें माइक्रो मेनेजमेंट प्लान तैयार कर उन कमियों को दूर करने का प्रयास करें। जिला रैंकिंग के बिंदुओं में पिछड़ने पर सभी ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को विशेष प्रयास कर स्थिति सुधारने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने आईसीटी लेब में जन सहभागिता प्राप्त करने में पीछे रहने वाले ब्लॉक के सीबीईओ को विशेष प्रयास करने तथा सभी सीबीईओ शीघ्र शेष बचे हुए विद्यालयों में आईसीटी लेब के लिए सहभागिता राशि जमा करवाकर शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए।

 

District Executive Review Committee meeting held in sawai madhopur

 

बैठक में सीबीईओ चौथ का बरवाड़ा, खंडार और गंगापुर ने सहभागिता राशि के चेक भी जमा करवाए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने विद्यालयों में साफ-सफाई तथा अनुपयोगी सामानों की नीलामी/निस्तारण की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने अप्रारंभ कार्य जल्द शुरू करवाने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने विद्यार्थियों के लिए आने वाले पोषाहार के गेहूं एवं चावल के संबंध में प्राप्ति एवं वितरण की समीक्षा की तथा सीबीईओ एवं अन्य अधिकारियों को इसकी सतत मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।

 

 

उन्होंने कहा कि कॉम्बो पैक का वितरण के संबंध में सैंपल प्राप्त होने के प्राप्त पूरी पारदर्शिता रखते वितरण करवाने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने विद्यालयों में 15 से 18 वर्ष तक के विद्यार्थियों के वैक्शीनेशन को शत-प्रतिशत पूरा करवाने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीईओ मिथलेश शर्मा, डीईओ नाथूलाल खटीक, सहायक निदेशक रमेश चंद मीना, सभी सीबीईओ, एसीबीईओ सहित अन्य अधिकारियों ने अपने सुझाव रखे तथा शिक्षा रैंकिंग सुधारने के लिए सतत प्रयास का संकल्प व्यक्त किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !