Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

राजस्थान शिक्षक एवं पंचायती राज कर्मचारी संघ का शैक्षिक सम्मेलन हुआ शुरू

विभिन्न शिक्षक समस्याओं के समाधान की रखी मांग
राजस्थान शिक्षक एवं पंचायती राज कर्मचारी संघ सवाई माधोपुर का दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन का शुभारंभ जेड स्टार उच्च प्राथमिक विद्यालय आदर्श नगर बी में आयोजित किया गया। जिला मंत्री राहुल सिंह गुर्जर ने बताया कि शैक्षिक सम्मेलन के प्रथम दिवस में मुख्य अतिथि रामकिशोर शर्मा प्रदेश संयुक्त महामंत्री, अध्यक्षता कृष्ण गोपाल पहलवान प्रदेश मंत्री, विशिष्ट अतिथि महेंद्र सिंह आमेरा प्रदेश संगठन मंत्री, हरिशंकर गुर्जर जिला संरक्षक, मोहम्मद जाकिर जिलाध्यक्ष एवं कन्हैयालाल सैनी प्रदेश मंत्री रहे।
कार्यक्रम का मंच संचालन विनोद जैन ब्लॉक मंत्री द्वारा किया गया। अतिथियों ने सर्वप्रथम मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शैक्षिक सम्मेलन का विधिवत शुभारंभ किया। शैक्षिक सम्मेलन के प्रथम दिवस में सर्वप्रथम शिक्षकों से खुली चर्चा कर शिक्षक समस्याओं को जाना तथा संगठन के पदाधिकारियों द्वारा समाधान के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया। मुख्य अतिथि रामकिशोर शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा की पंचायती राज संगठन शिक्षकों की समस्याओं को हल करने के लिए हर समय कटिबद्ध रहा है, साथ ही राज्य सरकार से नई पेंशन योजना बंद कर पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग की। अध्यक्ष कृष्ण गोपाल पहलवान ने संबोधित करते हुए कहा कि पंचायती राज संगठन शिक्षक समस्याओं को सरकार व शिक्षा विभाग तक पहुंचाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।
Educational conference of Rajasthan Teachers and Panchayati Raj Employees Union started in sawai madhopur
विशिष्ट अतिथि महेंद्र सिंह आमेरा प्रदेश संगठन मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार से तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण शीघ्र प्रारंभ करने की मांग की, अन्यथा प्रदेश संगठन के आह्वान पर प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। हरिशंकर गुर्जर जिला संरक्षक ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र का निर्माता होता है, राज्य सरकार द्वारा शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों में लगाकर प्रताड़ित नही किया जावे। मोहम्मद जाकिर जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन शिक्षकों की जायज मांगों को मनवाने के लिए सदैव तत्पर है।
कन्हैयालाल सैनी ने कहा कि पंचायतीराज शिक्षक संघ एकमात्र संगठन है जो शिक्षक समस्याओं के लिए धरातल पर कार्य कर समस्याओं का निस्तारण करवाने के लिए प्रयासरत है। सम्मेलन में जिला उपाध्यक्ष गुरुदयाल बैरवा, बुद्धराम गुर्जर जिला कार्यकारिणी सदस्य, रेख सिंह गुर्जर ब्लॉक अध्यक्ष गंगापुर सिटी, रशीद अहमद देशवाली ब्लॉक अध्यक्ष सवाई माधोपुर, जमुना लाल मीणा ब्लॉक अध्यक्ष चौथ का बरवाड़ा, सियाराम गुर्जर ब्लॉक अध्यक्ष बामनवास, बंशीलाल मंत्री गंगापुर सिटी, विनोद जैन मंत्री ब्लॉक सवाई माधोपुर, पिंकेश बैरागी मंत्री ब्लॉक चौथ का बरवाड़ा, मोहम्मद नसीर कोषाध्यक्ष, भुवनेश शर्मा जिला उपाध्यक्ष, मौजीराम मीणा ब्लॉक संगठन मंत्री, मोहम्मद रज्जाक, योगेंद्र खांडल, अमीन खान, मनोज बैरवा जिला संगठन मंत्री, बबुआ खां सहित अनेक शिक्षक मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !