Monday , 25 May 2026
Breaking News

महाबलेश्वर में भयानक हादसा, 800 फीट गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, 8 युवकों की मौ*त

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र (Maharashtra) के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल महाबलेश्वर (Mahabaleshwar) के पास आंबेनळी घाट क्षेत्र में रविवार देर रात एक अत्यंत दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। पोलादपुर-महाबलेश्वर मार्ग पर एक स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर लगभग 700-800 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिसमें सवार 8 युवकों की मौके पर ही मौ*त हो गई। घटना रविवार रात करीब 12:30 से 1:00 बजे के बीच हुई।
Horrific accident in Mahabaleshwar, Scorpio falls into 800 feet deep gorge
अंधेरी रात में घाट के खतरनाक मोड़ पर तेज रफ्तार से जा रही स्कॉर्पियो कार चालक के नियंत्रण से बाहर होकर गहरी खाई में जा गिरी। सभी 8 युवक सातारा जिले के कोरेगांव तहसील के आसगांव गांव के निवासी थे। मृ*तकों की पहचान महेश अनिल पवार (25), आदित्य अशोक सालुंखे (21), रितेश राजेंद्र लोखंडे (25), सुहास जितेंद्र लोखंडे (20), अंश समीर चव्हाण (18), उत्कर्ष आनंद शिंगटे (21), अनिल अभिमन्यू शिंगटे (25) और नितीन किसन नायकोंडे (35) के रूप में हुई है।
सूचना मिलते ही पुलिस, महाबलेश्वर ट्रैकर्स और राहत-बचाव टीमें मौके पर पहुंच गईं। गहरी खाई और दुर्गम इलाके के कारण बचाव कार्य बेहद मुश्किल रहा। रेस्क्यू टीमों ने रस्सियों के सहारे श*वों को बाहर निकालने का अभियान शुरू किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में रात का अंधेरा, घाट का खतरनाक मोड़ और वाहन की तेज रफ्तार को दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है। इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Umar Khalid gets relief from High Court

दिल्ली दं*गा साजिश केस, उमर खालिद को हाईकोर्ट से मिली राहत

नई दिल्ली: 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दं*गों की कथित बड़ी साजिश मामले में जेल में …

Air India plane catches fire seconds before landing in delhi airport - Vikalp Times

लैंडिंग से चंद सेकंड पहले एयर इंडिया के विमान में लगी आग

नई दिल्ली: बेंगलुरु (Bangalore) से दिल्ली (Delhi) आ रही एयर इंडिया (Air India) की फ्लाइट …

Deputy CM Diya Kumari participated in the Mahayagna organized at Ghata Nenwadi in sawai madhopur

घाटा नेनवाड़ी में आयोजित महायज्ञ में शामिल हुई उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी

सवाई माधोपुर: राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी (Diya Kumari) ने आज गुरुवार को सवाई माधोपुर …

Memorandum submitted to Minister Sanjay Sharma regarding Jaisalmer journalist incident

पत्रकार की आजीविका बहाल नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन

जैसलमेर: राजस्थान के वन, पर्यावरण एवं जलवायु राज्यमंत्री संजय शर्मा (Sanjay Sharma) को आईएफडब्ल्यूजे जैसलमेर …

Villagers struggle for water in the summer, demand for motors on head pumps in baran

गर्मी में पानी के लिए जूझ रहे ग्रामीण, हेडपंप पर मोटर लगाने की मांग तेज

बारां: बारां (Baran) जिले की ग्राम पंचायत सानवाड़ा के रिझोल रोड के पास बसी आदिवासी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !