राजस्थान में कोई भूखा ना सोए की संकल्पना को साकार करने के लिए राज्य सरकार ने एक कदम और बढ़ाया है। अब शहरों की तरह इन्दिरा रसोई योजना-ग्रामीण की शुरूआत की जा रही है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 10 सितम्बर को दोपहर 12 बजे टोंक के निवाई स्थित झिलाय से योजना का शुभारम्भ करेंगे। साथ ही विभिन्न जिलों में संचालित इन्दिरा रसोइयों के लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे। इन्दिरा रसोई ग्रामीण में दोपहर एवं रात्रि में पोषक, स्वादिष्ट एवं मात्र 8 रुपए में किफायती भोजन उपलब्ध होगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया