Saturday , 5 September 2026
Breaking News

सखी सम्मेलन में सखियों को दी केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी

शक्ति वंदन स्वयं सहायता समूह सखी सम्मेलन का आयोजन आज बुधवार को जिला परियोजना प्रबंधक यशार्थ शेखर के मुख्य आतिथ्य में रामसिंहपुरा स्थित राजीव गांधी क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय में हुआ। जिला परियोजना प्रबंधक ने केन्द्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि योजना के बारे में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का जानकारी प्रदान कर राजीविका से जुड़ने के फायदे बताएं। इस दौरान मुख्य अतिथि ने सभी महिलाओं का सम्मान करते हुए उन्हें उपहार वितरित किए।

 

 

Information about central government schemes given to Sakhis in Sakhi conference

 

इस अवसर पर ब्लॉक परियोजना प्रबंधक मनोहर लाल बैरवा ने परियोजना के लाभ व सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं जैसे लखपति दीदी, प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना आदि को गांवों की हर महिला तक पहुंचाने के लिए उपस्थित सभी महिलाओं को प्रेरित किया। इस दौरान प्रबन्धक वित्त गिर्राज मीना, कमल कुमार, कोऑर्डिनेटर रामोतार माली, समस्त क्लस्टर प्रभारी, एलआरपी एआरपी, क्लस्टर मैनेजर, क्लस्टर कोऑर्डिनेटर सहित सखियां उपस्थित रही।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !