Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

अवेयरनेस मॉड्यूल फोर सीनियर सिटीजन के तहत कार्यशाला का आयोजन कर प्रकाशित फोल्डर का किया विमोचन

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के तत्वाधान में आज बुधवार को जिला न्यायालय परिसर सवाई माधोपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश अतुल कुमार सक्सैना तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव महेन्द्र कुमार ढ़ाबी ने अवेयरनेस मॉड्यूल फोर सीनियर सिटीजन के तहत कार्यशाला का आयोजन कर प्रकाशित फोल्डर का विमोचन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतुल कुमार सक्सेना अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) सवाई माधोपुर ने मां सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर किया गया।

 

कार्यक्रम में सर्वप्रथम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने उपस्थित अतिथिगण का स्वागत किया गया तथा अवेयरनेस मॉड्यूल फोर सीनियर सिटीजन के तहत आयोजित कार्यशाला के संबंध में प्रतिभागीगण को अवगत कराया गया। तत्पश्चात अवेयरनेस मॉड्यूल फोर सीनियर सिटीजन के संबंध में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से प्रकाशित फोल्डर का विमोचन अध्यक्ष, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उपस्थित अन्य समस्त न्यायिक अधिकारीगण द्वारा किया गया एवं उपस्थित प्रतिभागीगण को अवेयरनेस मॉड्यूल फोर सीनियर सिटीजन की जानकारी तथा वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों, कर्तव्यों एवं परिवार में उनकी महता के संबंध में अवगत कराया।

 

Released the folder published by organizing a workshop under Awareness Module for Senior Citizens.

 

तत्पश्चात एडवोकेसी ऑफिसर प्रयत्न संस्था राकेश तिवारी ने संस्था का परिचय देते हुए संचालित विभिन्न योजनाओ एवं किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम, 2015 के संबंध में विस्तृत चर्चा करते हुए जानकारी प्रदान की। अध्यक्ष बाल कल्याण समिति सवाई माधोपुर श्वेता गर्ग द्वारा बाल श्रम (विनियम एवं प्रतिषेध) संशोधित अधिनियम, 2016 एवं बाल कल्याण समिति के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही आन्तरिक परिवाद समिति की अध्यक्ष पल्लवी शर्मा विशिष्ट न्यायाधीश, अ.जा./अ.ज.जा (अ.नि.) प्रकरण सवाई माधोपुर की अध्यक्षता में समिति के सदस्यों को महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम, 2013 के संबंध में जानकारी दी गई। जिसमें समिति के सदस्यगण, महिला कर्मचारीगण, अन्य विभागों से आये महिला कार्मिक आदि उपस्थित रहे तथा कार्यशाला में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को पोश एक्ट के संबंध में जागरूक किए जाने हेतु आयोजित किए जाने वाले विधिक जागरूकता कार्यक्रम से अवगत कराया।

 

अंत में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने कार्यक्रम में पधारे समस्त न्यायिक अधिकारीगण, प्रशासनिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण, पैरालीगल वॉलेन्टियर्स कर्मचारीगण एवं विधिक सेवा से जुड़े हुए अन्य हितधारकों का धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यशाला का समापन किया गया। इस अवसर पर एस.के. पाराशर न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय, न्यायाधीश एम.ए.सी.टी. न्यायालय पंकज नरूका, विशिष्ट न्यायाधीश एस.सी/एस.टी. न्यायालय पल्लवी शर्मा, अपर सेशन न्यायाधीश भावना भार्गव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ज्योति सिंह मीना, प्रिंसीपल मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड अरविन्द कुमार, न्यायिक मजिस्ट्रेट अंजना अग्रवाल, अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट हिमांशु गर्ग, एडवोकेसी ऑफिसर प्रयत्न संस्था राकेश तिवारी, असिस्टेंट प्रोजेक्ट ऑफिसर प्रयत्न संस्था ठाकुरदास, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति श्वेता गर्ग, समेकित बाल विकास सेवाएं प्रियंका शर्मा सहित विभिन्न विभागों से पधारे अधिकारीगण, अन्य न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण, पैरा लीगल वॉलेन्टियर्स आदि उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !