Saturday , 6 June 2026
Breaking News

शटर काटकर ज्वेलरी शॉप में घुसे चोर, 700 ग्राम चांदी और नकदी पर किया हाथ साफ

कोटा: कोटा के अनंतपुरा थाना इलाके में बीती रात ज्वेलरी शॉप में चोरी की वारदात सामने आई है। यह ट्रक यूनियन के नजदीक स्थित एक ज्वेलरी शॉप को दो चोरों ने अपना निशाना बनाया है। जानकारी के अनुसार देर रात करीब ढाई बजे के आसपास की घटना बताई जा रही है। जहां पर बाइक सवार दो चोरों ने गैस कटर से दुकान का शटर काटा। फिर अंदर के कांच के गेट का ताला तोड़कर घुस गए।दुकान में सोने-चांदी के गहनों से भरी अलमारी रखी थी।

 

Jewelley Shop cash silver police kota city news 02 Feb 26

 

चोरों ने पहले तो अलमारी तोड़ने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। फिर उन्होंने पूरी अलमारी को उठाकर बाइक पर रखकर फरार हो गए। इसके साथ ही, गल्ले से 13 हजार रुपए की नकदी और 600-700 ग्राम पुरानी चांदी भी चोरी कर ली। चोरी के दौरान चोरों ने दुकान के ऊपर रहने वाले मकान मालिक को रोकने के लिए उनके घर के मुख्य दरवाजे पर ताला जड़ दिया और दूसरे गेट की कुंडी लगा दी, ताकि कोई आवाज सुनकर बाहर न निकल सके। दुकान मालिक भरत शाक्यवाल ने बताया कि उनकी दुकान ट्रक यूनियन के पास है। घटना का पता तब चला जब चोर अलमारी लेकर कुछ दूर पहुंचे और बाइक से गिर पड़े।

 

 

 

 

गिरने की जोरदार आवाज से मकान मालिक की नींद खुल गई और उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। डरकर चोर मौके से भाग निकले। शोर सुनकर गली-मोहल्ले के लोग भी जाग गए और तुरंत पुलिस को इस बारे में सूचना दी गई। सूचना पर घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों को वहां एक जूता, कंबल और गैस कटर की टंकी पड़ी मिली, जिसे चोर भागते समय छोड़ गए।

 

 

 

दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में दोनों चोर साफ नजर आ रहे हैं। गनीमत यह रही कि अलमारी के अंदर रखी करीब 6 से 7 किलो चांदी और 30 से 35 ग्राम सोने के आभूषण चोरी होने से बच गए, हालांकि दुकान के काउंटर में रखी नकदी और पुरानी चांदी गायब पाई गई। पुलिस ने दुकानदार से शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू की।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

JEE Student Uttar Pradesh Kota News 04 June 26 - Vikalp Times

कोटा में कोचिंग छात्र ने की आत्मह*त्या, पीजी के कमरे में फंदे से लटका मिला श*व

कोटा: Kota में कोचिंग (Coaching City Kota) छात्रों से जुड़ी एक और दुखद घटना सामने …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Friendship police jungle railway colony kota 27 May 26 Vikalp Times

10 साल के बच्चे की ह*त्या कर जंगल में फेंका, 16 साल का दोस्त गिरफ्तार

कोटा: (Kota) के रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने …

Bajri truck accident on kanwas toll plaza kota 26 May 26 Vikalp Times

टोल प्लाजा पर दर्दनाक हादसा, पानी पीने जा रहे टोलकर्मी को बजरी ट्रोले ने रौंदा

कोटा: (Kota) जिले के कनवास थाना क्षेत्र में टोल प्लाजा पर हुए दर्दनाक हादसे (Road …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !