Saturday , 5 September 2026
Breaking News

लोकसभा चुनाव के लिए तैयार है सवाई माधोपुर

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा आम चुनाव 2024 की घोषणा के साथ ही सम्पूर्ण राज्य में आदर्श आचार संहिता के प्रावधान प्रभावी हो गए है। आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव के द्वितीय चरण में 26 अप्र्रैल को टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा सीट के लिए मतदान होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल यादव ने बताया कि जिले में 957 सामान्य एवं 26 सहायक मतदान केन्द्रों को मिलाकर कुल 983 मतदान केन्द्रों पर 10 लाख 19 हजार 45 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसमें पुरूष मतदाता 5 लाख 43 हजार 702 एवं महिला मतदाता 4 लाख 75 हजार 343 है। वहीं 9 ट्रांसजेण्डर मतदाता, 10 हजार 40 विशेषयोग्यजन मतदाता, 18 से 19 आयु वर्ग के 30 हजार 816 मतदाता, 20 से 29 आयु वर्ग के 2 लाख 52 हजार 831 मतदाता है।

 

वहीं 80 वर्ष से अधिक आयु के 21 हजार 566 एवं 100 वर्ष से अधिक आयु के 307 मतदाता है। गत लोकसभा चुनाव 2019 के राष्ट्रीय औसत मतदान प्रतिशत 67.40 से कम 63.44 रहा है। जिले में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने एवं जेण्डर गेप को कम करने हेतु बूथ लेवल पर कार्ययोजना बनाकर कार्य किया जा रहा है। 21 विभागों के कन्वर्जेन्स कर महिला, दिव्यांग जागरूकता रैलियों के साथ-साथ रंगोली, मेहंदी आदि प्रतियोगिताए आयोजित कर आम मतदाताओं को उसके मत की महत्ता बताते हुए लोकतंत्र के पर्व पर आहूति देने के लिए प्ररित किया जा रहा है। आओं बूथ चले अभियान के तहत बीएलओ, विकास अधिकारी, पटवारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, राजीविका, आशा सहयोगिनियों, एएनएम, स्वयं सेवक समूहों के माध्यम से घर-घर सम्पर्क कर मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

 

एकीकृत कन्ट्रोल रूम से चुनावी गतिविधियों पर रखी जा रही नजर : लोकसभा आम चुनाव, 2024 के मद्देनजर निर्वाचन आयोग की पहल पर स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए जिले में आदर्श आचार संहिता की अनुपालना सुनिश्चित करवाने हेतु एकीकृत नियंत्रण कक्ष के माध्यम से 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। बहुउद्देशीय नियंत्रण कक्ष से सी-विजिल पर प्राप्त शिकायतों का प्रशासन द्वारा 100 मिनट के भीतर न्यूनतम समय में कार्यवाही कर निस्तारण किया जा रहा है। वहीं वोटर हेल्पलाइन नंबर 1950 पर प्राप्त होने वाली शिकायतों पर तत्काल प्रभाव से प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आमजन आदर्श आचार संहिता के उल्लघंन एवं निर्वाचन संबंधित समस्त प्रकार की जानकारी हेतु जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम के दूरभाष नम्बर 07462-220954, 07462-294134, 07462-294135 एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी स्तर पर गंगापुर सिटी में 07463-294030, बौंली में 07466-247245, खण्डार में 07468-241500, बामनवास में 9530314008, मलारना डूंगर में 07466-272002 पर सम्पर्क कर सकते है।

 

सोशल मीडिया और फेक न्यूज पर कड़ी नजर:- लोकसभा आम चुनाव 2024 के तहत सोशल मीडिया में भ्रामक, असत्य और आचार संहिता के उल्लंघन की खबरों और पोस्ट पर निगरानी रखने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस एवं डीओआईटी द्वारा एडवांस टेक्नोलॉजी युक्त एकीकृत सोशल मीडिया कंट्रोलरूम की स्थापना की गई है। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान विभिन्न प्रचार माध्यमों खासकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक संदेशों के प्रसारण, फेक न्यूज, आदर्श आचार संहिता के उल्लंघनों आदि पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फैक न्यूज़ के प्रसारण पर पुलिस द्वारा आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। चुनाव से जुड़ी किसी भी प्रकार की फेक न्यूज वे हेट स्पीच की पुलिस विभाग के जिला स्तरीय व्हाट्सएप नंबर 9530437072 एवं राज्य स्तरीय 8764873137 पर तुरन्त शिकायत करें।

 

जिले में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त:- राजनैतिक दलों द्वारा प्रचार पर किए जा रहे व्यय के अनुवीक्षण एवं लेखा हेतु निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण दल का गठन किया गया है। जिले में प्रतिबंधात्मक सामग्री जैसे नकदी, शराब, बहुमूल्य धातु/फ्री-बीज के परिवहन को रोकने के लिए कुल 84 एफएसटी एवं एसएसटी दल प्रवर्तन एजेन्सियों के रूप में कार्य कर रहे है। जिनके द्वारा अब तक करीब 6 करोड़ 35 लाख रूपये की प्रतिबंधात्मक सामग्री जब्त की जा चुकी है ताकि चुनावों में धन बल के प्रयोग पर अंकुश लगाया जा सके।

 

वहीं प्रत्याशी की अधिकतम व्यय सीमा 95 लाख रूपये की मॉनिटरिंग के लिए वीएसटी टीमों द्वारा रैली, सभाओं, नाटक-नुक्कड़ आदि प्रचार कार्यक्रमों एवं बैनर, पोस्टर आदि की रिकॉर्डिंग कर प्रत्याशी खर्च में जोड़ने हेतु लेखा दल को भिजवाई जा रही है। क्षेत्रों में प्रतिबन्धात्मक कार्रवाई करने एवं असामाजिक तत्वों को पाबंद कर स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्भीक मतदान सुनिश्चित करने के लिए संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर वेबकास्टिंग माध्यम से निगरानी रखी जा रही है।

 

Sawai Madhopur is ready for Lok Sabha elections

 

लोकसभा चुनाव में दिखेगी महिला, युवा और विशिष्ट योग्यजन की तस्वीर:- सवाई माधोपुर एवं गंगापुर सिटी जिलों की चारो विधानसभा क्षेत्रों में 32 महिला, 32 युवा, 4 विशिष्ट योग्यजन प्रबन्धित एवं 4 आदर्श प्रतिबन्धित सहित कुल 72 मतदान केन्द्र बनाए जा रहे है ताकि चुनावों में महिला सशक्तिकरण, दिव्यांगजन और युवा शक्ति का भी समागम नजर आए। महिला कार्मिक मतदान केंद्र पर महिलाएं, विशिष्ट योग्यजन कार्मिक मतदान केंद्र पर विशिष्ट योग्यजन एवं युवा कार्मिक मतदान कंेद्र पर युवा ही मतदान से जुड़ी सारी व्यवस्थाएं संभालेंगे।

 

मतदान केन्द्रों पर बुनियादी सुविधाएं:- भारत निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन्स के अनुरूप सुगम, सहज, सुरक्षित मतदान के लिए मतदान केन्द्रों पर शौचालय, पेयजल, बिजली, वॉलन्टियर्स, व्लीलचेयर, रैम्प सहित सभी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही है। मतदाताओं की सहूलियत के लिए मतदान केन्द्रों पर साइनेज और हेल्प डेस्क की उचित व्यवस्था भी की जा रही है।

 

आईटी ऐप्स बन रहे उपयोगी:- सुविधा ऐप (suvidha.eci.gov.in) के माध्यम से उम्मीदवार को सुविधा, नाम निर्देशन पत्र जमा कराने व रैली/सभा एवं निर्वाचन से संबंधित अन्य अनुमति ऑनलाईन प्रदान की जा रही है। मतदाता सूची में अपना नाम खोजने एवं अपना मतदान केन्द्र जानने के लिए वोटर हैल्पलाईन ऐप एवं टोल फ्री नंबर 1950 का प्रयोग किया जा रहा है। दिव्यांगजनों द्वारा रजिस्ट्रेशन, मतदाता सूची में नाम खोजने, पोलिंग बूथों की जानकारी एवं मतदान केन्द्रों पर व्हीलचेयर हेतु आवेदन करने हेतु समक्ष ऐप का प्रयोग किया जा रहा है। मतदाता मतदान करने से पहले नो योर कन्डीडेट ऐप के माध्यम से अपने उम्मीदवार के आपराधिक रिकॉर्ड सहित अन्य जानकारियों प्राप्त कर सकते है।

 

हर मोबाइल में हो सी-विजिल एप:- सी-विजिल एप के माध्यम से सतर्क एवं जिम्मेदार नागरिक आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। जिसका 100 मिनट की समय सीमा में संबंधित अधिकारी समस्या का निपटारा करेंगे। इस ऐप में शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखे जाने का भी विकल्प है। एप के माध्यम से लोग मुफ्त सामग्री वितरण, धन वितरण, साम्प्रदायिक हेट स्पीच, लिक्विड व ड्रग वितरण, फेक न्यूज, फायर आर्म्स डिस्प्ले सहित आचार संहिता उल्लंघन की अन्य शिकायतें कर सकते हैं। प्राप्त शिकायत के फोटो या वीडियो का जिला नियंत्रण कक्ष द्वारा सत्यापन कर क्षेत्र में तैनात एफएसटी, वीएसटी आदि टीम मौके पर पहुंचकर कार्रवाई को अंजाम देती है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !