Saturday , 5 September 2026
Breaking News

जुमातुल विदा एवं ईद-उल-फितर की नमाज के दौरान ड्यटी मजिस्ट्रेट नियुक्त

जिले में 5 अप्रैल को जुमातुलविदा एवं 11 अप्रैल को चांद से ईद-उल-फितर का त्यौहार मनाया जाएगा। जिला मजिस्ट्रेट डॉ. खुशाल यादव ने जुमातुलविदा एवं ईदुलफितर के त्यौहार के अवसर पर अदा की जाने वाली नमाज के दौरान कार्यपालक मजिस्ट्रेट को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। जिला मजिस्ट्रेट ने उपखण्ड मजिस्ट्रेट सवाई माधोपुर को सामान्य चिकित्सालय के पीछे ईदगाह पर, उपखण्ड मजिस्ट्रेट खण्डार को कस्बा खण्डार, उपखण्ड मजिस्ट्रेट मलारना डूंगर को मलारना डूंगर, उपखण्ड मजिस्ट्रेट बौंली को कस्बा बौंली, उपखण्ड मजिस्ट्रेट चौथ का बरवाड़ा को कस्बा चौथ का बरवाड़ा के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।

 

Duty magistrate appointed during Jumatulvida and Eid-ul-Fitr prayers in sawai madhopur

 

वहीं तहसीलदार चौथ का बरवाड़ा को ईसरदा, शिवाड़ एवं सारसोप, तहसीलदार सवाई माधोपुर को शेरपुर खिलचीपुर, तहसीलदार खण्डार को छाण एवं जैतपुर, तहसीलदार मलारना डूंगर को मलारना चौड़, बहतेड़, पीलवा एवं शेषा, तहसीलदार बौंली को खिरनी, पीपलवाड़ा एवं पीपलदा तथा विकास अधिकारी सवाई माधोपुर को सूरवाल, करमोदा, बजरिया जामा मजिस्द के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। उन्होंने समस्त उपखण्ड मजिस्ट्रेट को उनके अधीनस्थ कार्यरत तहसीलदार, नायब तहसीलदार के माध्यम से अपने-अपने उपखण्ड क्षेत्र में साम्प्रदायिक सद्भाव, कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए है। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित होने की सम्भावना पर सतर्क रहते हुए तत्काल जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला पुलिस अधीक्षक को सूचित करने के निर्देश दिए है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !