Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह को दी पुष्पाजंलि 

शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय में सवाई माधोपुर के शौर्य पुरूष शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह की 20वीं पुण्यतिथि पर गत बुधवार को महाविद्यालय के उत्तरी परिसर स्थित पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य डाॅ. गोपाल सिंह ने बताया कि इस अवसर पर समारोह में शहीद के परिवार, आमजन, महाविद्यालय के संकाय सदस्यों एवं एनसीसी कैडट्स के द्वारा शहीद के स्मारक पर पुष्प चक्र भेंट कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रोफेसर डाॅ. ओ.पी. शर्मा ने अपने उद्बोधन में शहीद के व्यक्तित्व, कृतित्व, शहीद की शिक्षा दीक्षा एवं जीवनी पर अपने विचार प्रकट किये। पुष्पाजंलि कार्यक्रम में शहीद की माता उषा कंवर राजावत, भाई जयदीप सिंह व नताशा सिंह ने पुष्प चक्र अर्पित कर शहीद को नमन किया।

 

Floral tribute given to martyr Captain Ripudaman Singh

 

महाविद्यालय परिवार की ओर से शहीद के परिवार का सम्मान किया गया पुष्पाजंलि कार्यक्रम के पश्चात् 12वीं बिहार रेजीमेंट द्वारा शहीद को सशस्त्र सलामी दी गई। लेफ्टिनेंट कर्नल सुरेन्द्र सिंह राजावत एवं 12वीं बिहार रेजीमेंट की ओर से नायब सूबेदार मिथलेश प्रसाद ने पुष्पाजंलि अर्पित की। एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डाॅ. मुसव्विर अहमद ने बताया कि राजकीय कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. धीरेन्द्र सिंह एवं महाविद्यालय परिवार की ओर से वरिष्ठ संकाय सदस्य प्रो. राजेन्द्र कुमार शर्मा, प्रो. ओ.पी.शर्मा एवं एनसीसी कैडट्स के द्वारा भी शहीद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। श्रद्धान्जलि कार्यक्रम में नगर के नागरिकों सहित “सेवा परमो धर्म” ग्रुप के अवधेश शर्मा, कुलतार सिंह मैनी, बाबुलाल बैरवा, भूपेन्द्र सिंह, रवि गोपाल, विष्णु शर्मा एवं उनकी टीम के सदस्यों द्वारा शहीद के स्मारक पर पुष्पाजंलि अर्पित कर उनकी शहादत को नमन किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !