Thursday , 23 April 2026
Breaking News

सवाई माधोपुर स्थापना दिवस | सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

सवाई माधोपुर, 19 जनवरी। सवाई माधोपुर के 257 वे स्थापना दिवस के अवसर पर मनाए जा रहे सवाई माधोपुर उत्सव के तहत 19 जनवरी, रविवार को इंद्रा मैदान पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ गंगापुर विधायक रामकेश मीणा, जिला कलेक्टर डॉ एस पी सिंह, पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी, अनिरुद्ध भरतपुर की उपस्थिति में हुआ। मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करने के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रारंभ हुए।

sawai madhopur utsav cultural program dance
इस अवसर पर विधायक गंगापुर रामकेश मीना ने कहा कि ऐसे आयोजनों से स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहन मिलता है। कलेक्टर डॉ एस पी सिंह ने कहा कि सवाई माधोपुर की लोक संस्कृति, लोक कलाकार  एवं सांस्कृतिक गतिविधियां ऐतिहासिक हैं। इनको बढ़ावा देने के लिये राज्य सरकार के साथ ही आमजन को आगे आना चाहिये।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूली वि़द्यार्थियों ने गणेश वंदना के साथ किया। इसके बाद मानटाउन स्कूल की नीलम एंड पार्टी ने ‘मैं तो नाचने आयी, रखड़ी भूल गयी सा’ लोक नृत्य के माध्यम से उपस्थित श्रोताओं को राजस्थानी लोक संस्कृति से रूबरू करवाया। हेतल एंड पार्टी के कलाकारों ने ‘श्याम चूड़ी बेचने आया’ भजन की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को भक्ति रस से सराबोर किया। नीलू गुर्जर एंड पार्टी द्वारा ‘हौसलों की उड़ान’ नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर बच्चों पर कैरियर निर्माण का निर्णय न थोपने की सीख दी गई। करवर के कलाकारों ने कच्ची घोड़ी नृत्य के माध्यम से लोककला का प्रदर्शन किया। इसके बाद अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार मोरू सपेरा एंड पार्टी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को परवान चढ़ाया। उन्होंने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। मोरु सपेरा की प्रस्तुतियों पर श्रोता झूम उठे। अन्य विद्यालयी बालक बालिकाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शको का दिल जीत लिया। कार्यक्रम के समापन में अतिरिक्त जिला कलेक्टर कैलाश चंद्र ने आभार प्रकट किया। इस मौके पर जिला परिषद सीइओ सुरेश कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव, सवाई माधोपुर एसडीएम रघुनाथ, एसीईओ रामचंद्र मीना सहित अन्य अधिकारीगण, जन प्रतिनिधि एवं सवाई माधोपुर के गण मान्य नागरिक मौजूद थे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Tiger Movement on the Trinetra Ganesh Temple route in ranthambore Sawai Madhopur

टाइगर के सामने नियम ताक पर! रणथम्भौर में दिखी मिलीभगत

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान रखता है। …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !