Saturday , 6 June 2026
Breaking News

वोट चोरी एक एंटी नेशनल काम है: राहुल गांधी

नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने चुनाव सुधार पर चर्चा के दौरान चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर ‘वोट चोरी’ का आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में वोट चोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि ब्राजील की एक महिला का नाम हरियाणा की वोटर लिस्ट में 22 बार आया, और सिर्फ इतना ही नहीं, एक महिला ऐसी भी है जिसका नाम हरियाणा के एक ही निर्वाचन क्षेत्र में 200 से ज्यादा बार आया है।

 

Voter Vote Election Commission Rahul Gandhi loksabha Winter Session 10 Dec 2025

 

यह बिल्कुल साफ है और मैंने बिना किसी शक के यह साबित किया है कि हरियाणा में चुनाव चोरी हुआ था और ये वोट चोरी भारत के चुनाव आयोग ने सुनिश्चित की थी। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने उनकी ओर से उठाए गए सवालों का जवाब नहीं दिया। राहुल गांधी ने बिहार में हुए स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसा क्यों है कि बिहार में एसआईआर के बाद भी बिहार की वोटर लिस्ट में 1.2 लाख डुप्लीकेट फोटोज मौजूद हैं? अगर आपने वोटर लिस्ट साफ कर दी है, तो बिहार में 1.2 लाख डुप्लीकेट फोटोज क्यों हैं?

 

 

अपने संबोधन के आखिर में राहुल गांधी ने कहा कि सबसे बड़ा एंटी नेशनल काम जो आप कर सकते हैं, वह है- वोट चोरी। वोट-चोरी से बड़ा कोई एंटी नेशनल काम नहीं है क्योंकि जब आप वोट को खत्म करते हैं, तो आप इस देश के ताने-बाने को खत्म कर देते हैं। आप मॉडर्न इंडिया को खत्म करते हैं, आप इंडिया के आइडिया को खत्म करते हैं। वोट चोरी एक एंटी नेशनल काम है और जो लोग सदन में दूसरी तरफ हैं, वे एंटी नेशनल काम कर रहे हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

Relief to petrol-diesel exporters, Centre reduces export duty

पेट्रोल-डीजल निर्यातकों को राहत, केंद्र ने घटाई एक्सपोर्ट ड्यूटी

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोल (Petrol), डीजल (Diesel) और एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !