Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

अमेजन अगले 5 सालों में भारत में करेगी 35 अरब डॉलर का निवेश

नई दिल्ली: दुनिया की अग्रणी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने कहा है कि वो अगले पांच सालों में भारत में 35 अरब डॉलर का निवेश करेगी। बुधवार को आयोजित एक कार्यक्रम में कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (इमर्जिंग मार्केट) अमित अग्रवाल ने कहा कि 35 अरब डॉलर से ज्यादा निवेश के जरिए कंपनी ऑपरेशन विस्तार और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्षमताओं को मजबूत करने की योजना बना रही है।

Amazon to invest $35 billion in India over next 5 years

इस साल बड़ी अमेरिकी टेक कंपनियों ने भारत में अरबों डॉलर का निवेश करने का एलान किया है। एक दिन पहले ही माइक्रोसॉफ्ट ने 2030 तक एआई और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 17.5 अरब डॉलर के निवेश का वादा किया है, जो एशिया में उसका सबसे बड़ा निवेश होगा। गूगल ने अगले पांच साल में एआई डेटा सेंटर बनाने के लिए 15 अरब डॉलर निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई है। अमेजन ने कहा कि उसका निवेश एशिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भारत में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करने के लिए है।

अमेजन का कहना है कि पिछले दस साल में उसने भारत के विक्रेताओं के लिए 20 अरब डॉलर से ज्यादा निर्यात तैयार करने में मदद की है। साल 2030 तक इसे बढ़ाकर 80 अरब डॉलर पहुंचाने की योजना है। कंपनी का 2030 तक देश में 10 लाख अतिरिक्त रोजगार के अवसर तैयार करने का लक्ष्य भी है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार अमेरिकी ई-कॉमर्स कंपनी 2010 से अब तक भारत में 40 अरब डॉलर निवेश कर चुकी है। 2023 में उसने देश में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिए 26 अरब डॉलर निवेश की घोषणा की थी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Education Minister Madan Dilawar VDO Transfer money sangod panchayta samiti kota Vikalp Times

‘मैं मंत्री का खास हूं…’ ट्रांसफर के नाम पर व_सूली का खुलासा!

कोटा: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री (Minister of Education and Panchayati Raj) मदन दिलावर (Madan …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !