Sunday , 7 June 2026
Breaking News

दिल्ली में एयर क्वालिटी हुई गंभीर, ग्रैप- 4 हुआ लागू

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में एयर क्वालिटी सिवियर (गंभीर) होने के बाद यहाँ ग्रैप-4 (ग्रेडेड रेस्पॉन्स एक्शन प्लान) लागू कर दिया गया है। सेंट्रल पॉल्युशन कंट्रोल बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार शनिवार शाम करीब 7 बजे दिल्ली की एयर क्वीलिटी 478 दर्ज की गई। कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमैंट इन नेशनल कैपिटल रिजन एंड एडजॉइनिंग एरिया (सीएक्यूएम) की सब कमेटी ने शनिवार को तत्काल प्रभाव से पूरे एनसीआर में ग्रैप-4 लागू कर दिया है।

Delhi's air quality turns severe, GRAP 4 implemented

सीएक्यूएम ने एयर क्वालिटी के गंभीर होने के साथ ही लोगों को सलाह दी है कि बच्चे, बुज़ुर्ग, दिल से जुड़ी बीमारियों के मरीज या अन्य क्रॉनिक बीमारियों के मरीज घर से बाहर निकलने से परहेज करें। ऐसे लोगों को घर के अंदर रहने की सलाह दी गई है। अगर ऐसे लोगों को किसी वजह से घर से निकलना हो तो वो मास्क का इस्तेमाल करें। सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार शनिवार रात 9 बजे भी दिल्ली का एक्यूआई 455 दर्ज किया गया है।

ग्रैप का स्टेज-4 क्या होता है:

  • दिल्ली में सभी ट्रकों की एंट्री पर पाबंदी (जरूरी सामान लाने वाले ट्रकों को छोड़कर), लेकिन एलएनजी, सीएनजी, इलेक्ट्रिक और बीएस-6 डीजल गाड़ियों के दिल्ली में प्रवेश की अनुमति होती है।
  • जरूरी सामान लाने वाली गाड़ियों को छोड़कर डीजल पर चलने वाली बीएस-4 मीडियम गुड्स व्हीकल और हैवी गुड्स व्हीकल को निश्चित समय के लिए दिल्ली में प्रवेश की अनुमति।
  • बीएस-3 और इससे नीचे के स्टैंडर्ड की दिल्ली से बाहर की गाड़ियों के लिए दिल्ली में प्रवेश पर पाबंदी।
  • ग्रैप स्टेज-3 में बताए गए सभी तरह के निर्माण कार्यों, मरम्मत कार्यों पर रोक।
  • राज्य सरकार कक्षा छह से 9 और कक्षा 11 के छात्रों के लिए स्कूल बंद करने और ऑनलाइन क्लासेस कराने को लेकर फैसला ले सकती है।
  • इसके साथ ही ग्रैप-3 में बताए गए प्रावधान के अनुसार राज्य सरकार कक्षा पांच तक के छात्रों के लिए स्कूल बंद करने और ऑनलाइन क्लासेस कराने को लेकर फैसला ले सकती है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

‘साहब… एक बीड़ी पिलवा दो’ एनकाउंटर के बाद बदमाश की अजीब डिमांड

उत्तर प्रदेश: Uttar Pradesh के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में पुलिस (Police) और बदमाश के बीच हुई …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !