नई दिल्ली: वरिष्ठ पत्रकार संगीता बरुआ पिशारोती रविवार को प्रेस क्लब ऑफ इंडिया की अध्यक्ष चुनी गई हैं। इस पद पर चुनी जाने वाली वो पहली महिला हैं। शनिवार को हुए चुनाव में पिशारोती की टीम ने सभी पदाधिकारियों और प्रबंध समिति की सीटों पर जीत दर्ज की।
न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार टीम ने 21-0 के बड़े अंतर से चुनाव जीता है। अफजल इमाम को क्लब का महासचिव चुना गया है। वहीं जतिन गांधी उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
