मेक्सिको: मेक्सिको में शुक्रवार को आए 6.5 तीव्रता के भूकंप के बाद दो लोगों की मौ*त हो गई है! भूकंप के झटके देश के दक्षिणी और मध्य हिस्से में महसूस किए गए है। अमेरिका में बीबीसी के न्यूज पार्टनर सीबीएस ने स्थानीय समय के अनुसार शुक्रवार शाम तक दो लोगों के मा*रे जाने और कई लोगों के घायल होने की जानकारी दी है।
इस भूकंप का केंद्र दक्षिण-पश्चिमी राज्य गरेरो में सैन मार्कोस के पास, लोकप्रिय पर्यटक शहर एकापुल्को के नजदीक था। गुएरेरो की गवर्नर एवेलिन सालगादो ने बताया कि राज्य में 50 साल की एक महिला की मौ*त होने की आशंका है। वहीं, मेक्सिको सिटी की मेयर क्लारा ब्रुगादा ने 60 साल के एक व्यक्ति की मौ*त की पुष्टि की है।
उन्होंने यह भी कहा कि 12 लोग घायल हुए हैं। ब्रुगादा के अनुसार शुक्रवार के भूकंप के बाद उसके झटके अब भी महसूस किए जा रहे थे। उन्होंने स्थानीय लोगों से “शांत रहने” और “हमेशा लाइफ बैकपैक तैयार रखने” की अपील की।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
