नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी को दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सुबह 3 बजे से ही शुरू हो जाएंगी। ये जानकारी दिल्ली मेट्रो के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर दी गई है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने एक्स पर पोस्ट किया कि गणतंत्र दिवस के गौरवपूर्ण अवसर पर जब पूरा राष्ट्र उत्साह के साथ आयोजनों में शामिल होगा, दिल्ली मेट्रो 26 जनवरी 2026 (सोमवार) को अपनी सभी लाइनों पर सुबह 3:00 बजे से अपनी सेवाएं शुरू करेगी।
डीएमआरसी के अनुसार यह विशेष व्यवस्था कर्तव्य पथ तक लोगों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने और उन्हें गणतंत्र दिवस समारोह देखने में सुविधा देने के उद्देश्य से की गई है। डीएमआरसी ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए सुबह 6:00 बजे तक ट्रेनों का संचालन 15 मिनट के अंतराल पर किया जाएगा। इसके अलावा, 26 जनवरी को मेट्रो नेटवर्क के सभी स्टेशनों पर पार्किंग सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
