अफगानिस्तान: अफगानिस्तान की आपदा एजेंसी का कहना है कि पिछले तीन दिनों में देश के कई हिस्सों में भारी बर्फबारी और बारिश से कम से कम 61 लोगों की मौ*त हो गई है। एजेंसी ने यह भी बताया कि बर्फीले तूफान और हिमस्खलन की वजह से 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं और चार सौ से ज्यादा घर तबाह हो गए हैं।
एजेंसी के अनुसार ये संख्याएं बढ़ भी सकती हैं। भारी बर्फबारी से सड़कें बंद हो गई हैं, जिसमें हिंदू कुश के ऊपर का मुख्य हाइवे भी शामिल है जो काबुल को उत्तरी प्रांतों से जोड़ता है। इस बर्फबारी से अफगानिस्तान के कई प्रांत प्रभावित हुए हैं, जिसमें बामियान, परवान, बल्ख और मैदान वरदक शामिल हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया