कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आनंदपुर इलाके में दो गोदामों में सोमवार को लगी आग में कम से कम आठ लोगों की मौ*त हो गई है। आशंका जताई जा रही है कि मृ*तकों की संख्या बढ़ सकती है। यहां काम करने वाले कम से कम 20 लोगों के परिजनों ने थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोलकाता पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक बरामद आठों श*व बुरी तरह जल गए हैं। उनकी पहचान कर पाना मुश्किल है।
इस बीच, इस घटना पर राजनीतिक वि*वाद भी तेज हो गया है। फायर ब्रिगेड सूत्रों ने बताया कि एक नामी मोमो कंपनी के इन गोदामों में पेय पदार्थ और सूखे खाने के पैकेट रखे थे। उनमें रविवार शाम तीन बजे आग लगने की सूचना मिली थी। लेकिन फायर ब्रिगेड के करीब एक दर्जन इंजनों की कोशिशों के बावजूद अब तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है।
बारुईपुर के पुलिस अधीक्षक शुभेंद्र कुमार ने पत्रकारों को बताया कि फिलहाल जान-माल के नुकसान का सही आंकड़ा बताना संभव नहीं है। इस घटना की जांच की रही है। उसके बाद ही तस्वीर साफ हो पाएगी। मौके का दौरा करने वाले फायर ब्रिगेड मंत्री सुजित बसु ने कहा कि यह दोनों गोदाम बड़े इलाके में बने थे। उनमें आग कैसे लगी, इसकी जांच की जा रही है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
