महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की विमान हा*दसे में मौ*त पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह उनके लिए ‘निजी नुकसान’ है। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जमीन से जुड़े जननेता, मेरे मित्र और सहयोगी, उप मुख्यमंत्री अजितदादा पवार की विमान हा*दसे में मौ*त की खबर से मन व्यथित है। मैंने अपना एक दमदार और दिलदार मित्र खो दिया है। उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए निजी नुकसान है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती।
यह घटना महाराष्ट्र के लिए अत्यंत पीड़ादायक है। मैं अजितदादा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इस दुख की घड़ी में सब एक साथ हैं। एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट पर फडणवीस ने बताया कि उन्होंने अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और वह बारामती के लिए रवाना हो रहे हैं।
महाराष्ट्र मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार देवेंद्र फडणवीस के साथ डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे भी बारामती के लिए रवाना हो रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि राज्य में आज (बुधवार) सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। साथ ही तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
