Sunday , 7 June 2026
Breaking News

अमेजन ने बड़े पैमाने पर छंटनी का किया एलान, इतनी जाएंगी नौकरियां

अमेरिका: अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी अमेजन ने पुष्टि की है कि वह 16 हजार कर्मचारियों की छंटनी करेगी। यह घोषणा उस ईमेल के कुछ घंटों बाद आई, जिसे गलती से कर्मचारियों को भेज दिया गया था। इस ईमेल में वैश्विक स्तर पर नई छंटनी का जिक्र था। बीबीसी की ओर से देखे गए इस ईमेल को मंगलवार देर रात भेजा गया था।

Amazon announces massive layoffs, many jobs will be lost

इसमें बताया गया था कि अमेरिका, कनाडा और कोस्टा रिका में कई कर्मचारियों की नौकरियां खत्म की गई हैं। ईमेल में कहा गया था कि यह कदम कंपनी को मजबूत बनाने के लिए उठाया गया है। हालांकि इसे कुछ ही समय बाद रद्द कर दिया गया। लेकिन बुधवार सुबह अमेजन ने आधिकारिक तौर पर छंटनी की घोषणा की।

कंपनी ने कहा कि यह फैसला संगठन में नौकरशाही कम करने के तहत लिया गया है। अमेजन में पीपल एक्सपीरियंस और टेक्नोलॉजी की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट बेथ गैलेटी ने कहा कि कंपनी हर कुछ महीनों में बड़े पैमाने पर छंटनी करने की योजना नहीं बना रही है। अमेजन में दुनिया भर में करीब 15 लाख लोग काम करते हैं। इनमें से लगभग 3.5 लाख कर्मचारी कॉर्पोरेट भूमिकाओं में हैं।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Rainfall will affect Jaipur to Bikaner, heat will increase again from June 8 in rajasthan

जयपुर से बीकानेर तक बारिश का असर, 8 जून से फिर बढ़ेगी गर्मी

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में प्री-मानसून (Pre-Monsoon) गतिविधियां तेज हो गई हैं। शनिवार को जयपुर (Jaipur) …

water shortage in Sahara Desert Niger News 06 June 26 Vikalp Times

सहारा रेगिस्तान में पानी खत्म होने से 50 लोगों की दर्दनाक मौ*त

नाइजर: उत्तरी नाइजर (Niger) के सहारा रेगिस्तान (Sahara Desert) में एक बड़ा मानवीय हादसा सामने …

Kangpokpi Manipur incident news 5 June 26 Vikalp Times

मणिपुर में फिर भड़की हिं*सा, 3 लोगों की मौत

मणिपुर: Manipur के कांगपोकपी (Kangpokpi) जिले में एक बार फिर हिंसा की घटना सामने आई …

Monsoon reaches Kerala, wait for rain in UP-Bihar will soon end

केरल पहुंचा मानसून, यूपी-बिहार में बारिश का इंतजार जल्द होगा खत्म

नई दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून के केरल (Kerala) पहुंचने …

JEE Student Uttar Pradesh Kota News 04 June 26 - Vikalp Times

कोटा में कोचिंग छात्र ने की आत्मह*त्या, पीजी के कमरे में फंदे से लटका मिला श*व

कोटा: Kota में कोचिंग (Coaching City Kota) छात्रों से जुड़ी एक और दुखद घटना सामने …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !