Sunday , 7 June 2026
Breaking News

पेट्रोल पंप के पास गैस सिलेंडर के अ*वैध भंडारण पर 139 गैस सिलेंडर जब्त

जयपुर: खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा बुधवार को चुरू जिले में अ*वैध गैस भंडारण के विरुद्ध बड़ी कारवाई की गई। विभाग की टीम द्वारा लिखमाराम इंडेन ग्रामीण वितरक एंजेसी, घांघू द्वारा संचालित अ*वैध भंडारण गोदाम एवं एजेंसी की जांच में पाया गया कि उक्त एजेंसी द्वारा  कुल 139 गैस सिलेंडर अ*वैध रूप से भंडारित किए जा रहे हैं। इन गैस सिलेंडरों का भंडारण चुरू में कचहरी रोड, चुरू पर मैसर्स बोलीराम एंड संस पैट्रोल पंप के पास गैस एजेंसी कार्यालय व अवैध रूप से गोदाम बनाकर किया जा रहा था।

 

Gas Cylinders storage near a petrol pump churu news 29 Jan 26

 

विभागीय कारवाई के दौरान भंडारण बाबत कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर भंडारित गैस सिलेंडर को जब्त करने की कार्यवाही की गई। उल्लेखनीय है कि अ*वैध रूप से भंडारित गैस सिलेण्डर के स्टॉक, जिनमें 14.2 किलोग्राम के भरे हुए गैस सिलेंडर भी शामिल थे, पेट्रोल पंप के पास होने के कारण जन सुरक्षा के लिए भी वृहत स्तर पर खतरा उत्पन्न कर सकते थे। एजेंसी द्वारा अ*वैध भंडारण के साथ विस्फोटक अधिनियम का भी उल्लंघन किया जा रहा था।

 

 

 

पूर्व में भी उक्त गैस एजेंसी के 71 सिलेंडर समय समय पर की गई विभागीय कारवाई में जब्त किए जा चुके हैं। विभागीय अधिकारियों द्वारा सिलेंडर जब्त कर लिखमाराम इंडेन ग्रामीण वितरक एंजेसी, घांघू के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। उक्त प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए विभागीय स्तर पर त्रि सदस्य समिति का गठन किया गया है। यह समिति प्रकरण की  गहन जांच करके सात दिन के अंदर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

 

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Rainfall will affect Jaipur to Bikaner, heat will increase again from June 8 in rajasthan

जयपुर से बीकानेर तक बारिश का असर, 8 जून से फिर बढ़ेगी गर्मी

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में प्री-मानसून (Pre-Monsoon) गतिविधियां तेज हो गई हैं। शनिवार को जयपुर (Jaipur) …

JEE Student Uttar Pradesh Kota News 04 June 26 - Vikalp Times

कोटा में कोचिंग छात्र ने की आत्मह*त्या, पीजी के कमरे में फंदे से लटका मिला श*व

कोटा: Kota में कोचिंग (Coaching City Kota) छात्रों से जुड़ी एक और दुखद घटना सामने …

Sawai madhopur police big action cyber 03 June 26 Vikalp Times

ऑनलाइन ठगी करने वालों पर टूटा पुलिस का कहर, 130 ठग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur पुलिस (Police) ने ‘म्यूल हंटर अभियान’ के तहत साइबर अपराधियों के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !