Saturday , 7 March 2026
Breaking News

अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर घायल युवकों को वनकर्मियों ने पहुंचाया अस्पताल

सवाई माधोपुर: जिला मुख्यालय से गुजर रहे टोंक चिरगांव नेशनल हाईवे 552 पर भौम्याजी की टेक के पास बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क हा*दसे में घायल युवकों के लिए रणथंभौर की वन चौकी नाका राजबाग पर तैनात वनकर्मी देवदूत साबित हुए। जिन्होंने तत्परता दिखाते हुए दोनों को समय रहते जिला अस्पताल पहुंचाया।

 

 

Forest workers injured youth hospital accident Sawai Madhopur News 30 Jan 26

मिली जानकारी के अनुसार वन चौकी नाका राजबाग के वनपाल विजय कुमार जोरासिया अपने स्टाफ के साथ सरकारी वाहन से गश्त कर वापस चौकी लौट रहे थे। इसी दौरान भौम्याजी की टेक के पास सड़क किनारे दो युवक घायल अवस्था में पड़े दिखाई दिए। वनकर्मियों ने तुरंत दोनों युवकों को सड़क से उठाया और वन विभाग के सरकारी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान टोडरा निवासी रामकुमार गुर्जर एवं रूपसिंह गुर्जर के रूप में हुई है।

दोनों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। वनकर्मियों की तत्परता से घायलों को समय पर उपचार मिल सका जिससे उनकी जान बच गई। यदि समय पर मदद नहीं मिलती तो कोई भी अनहोनी हो सकती थी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Big news from West Central Railway, Kota Division

पश्चिम मध्य रेलवे, मण्डल कोटा से बड़ी खबर

पश्चिम मध्य रेलवे, मण्डल कोटा से बड़ी खबर     कोटा: पश्चिम मध्य रेलवे, मण्डल …

77th Republic Day celebrated with gaiety, enthusiasm and grandeur in sawai madhopur

हर्षोल्लास, उमंग और भव्य आकर्षण के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

सवाई माधोपुर:  राष्ट्र का 77वां गणतंत्र दिवस जिला मुख्यालय सहित अन्य स्थानों पर रविवार को …

Action against contractors who do not complete the work on time in sawai madhopur

समय पर कार्य पूर्ण नहीं करने वाले ठेकेदारों विरूद्ध कार्यवाही, 17 सीसीए के तहत चार्जशीट देने के निर्देश

सवाई माधोपुर: जिला जल एवं स्वच्छता समिति जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई समिति के सदस्यों की …

Minister of State Jawahar Singh Bedham inaugurated the newly constructed prosecution building in Gangapur City

राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने गंगापुर में नवनिर्मित अभियोजन भवन का किया लोकार्पण

सवाई माधोपुर: गृह, गोपालन, पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य विभाग राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने गुरूवार …

Gold Silver Kota Rural Police News 15 Jan 26

1 करोड़ से अधिक को गोल्ड चोरी की वारदात का पर्दाफाश

1 करोड़ से अधिक को गोल्ड चोरी की वारदात का पर्दाफाश   कोटा: कोटा ग्रामीण …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !