Wednesday , 22 April 2026
Breaking News

आबादी क्षेत्रों में वन्य जीवों के मूवमेंट की सूचना के लिए जल्द शुरु होगा हेल्पलाइन नंबर

जयपुर: वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री संजय शर्मा ने गुरुवार को विधानसभा में बताया कि राज्य सरकार वन एवं वन्य जीवों के संरक्षण के लिए कृतसंकल्पित है। प्रदेश में वन एवं वन्य जीवों के आबादी क्षेत्रों में मूवमेंट की सूचना देने के लिए जल्द ही हेल्पलाइन नंबर 1926 शुरु किया जाएगा। इससे तुरंत मदद पहुंचाई जा सकेगी और आमजन व वन्य जीव के बीच टकराव की स्थिति को रोका जा सकेगा। वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य काली चरण सर्राफ द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे।

 

A helpline number will soon be launched to provide information on the movement of wild animals in populated areas.

 

 

उन्होंने बताया कि वन्य जीव के आबादी क्षेत्र में प्रवेश तथा इससे उत्पन्न होने वाली विपरीत परिस्थितियों को नियंत्रित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों के प्रचलित तरीकों का परीक्षण कर इसी वित्तीय वर्ष में एसओपी बनाकर संपूर्ण प्रदेश में लागू की जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पुलिस थाने या 100 नंबर पर सूचना उपरांत वन विभाग द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

 

 

 

इससे पहले विधायक सर्राफ के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री ने बताया कि जयपुर शहर के आबादी क्षेत्र में कई बार लेपर्ड का मूवमेंट देखने को मिला है। उन्होंने इसका विवरण तथा इसे रोकने के लिए विभाग द्वारा की गई कार्रवाई का विवरण सदन की मेज पर रखा।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

The girl called and said, Uncle, stop my marriage in kota

लड़की फोन कर बोली, अंकल, मेरी शादी रुकवाओ!, और फिर जो हुआ

कोटा: राजस्थान के कोटा (Kota) जिले में बाल विवाह का एक गंभीर मामला सामने आया …

45 rupees ticket, 4 trips, AI-powered trick caught in Jodhpur

45 रुपए का टिकट, 4 बार यात्रा, AI से बना जुगाड़ जोधपुर में पकड़ा गया

जोधपुर: जोधपुर (Jodhpur) में मरुधर एक्सप्रेस में टिकट फ*र्जीवाड़े का हैरान करने वाला मामला सामने …

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !