पुलिस की बड़ी कार्रवाई, यातायात नियमों का पालन नहीं करने पर 1 बस, 1 पिकअप, दो ट्रेलर जब्त
सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिला पुलिस की एमवी एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले, रोंग साइड और तेज गति में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध की कार्रवाई, एसपी अनिल कुमार बेनीवाल के निर्देशन में की गई कार्रवाई, पुलिस ने रोंग साइड और तेज गति से वाहन चलाने पर एक बस, एक पिकअप और दो ट्रेलर को एमवी एक्ट में किया जब्त, मानटाउन थाना पुलिस ने रोंग साइड और तेज गति में चल रही एक बस को किया जब्त, पुलिस ने चालक मुकेश कुमार मीना (45) पुत्र रामसहाय मीना निवासी बिलोना कलां मंडावरी जिला दौसा को किया गिर*फ्तार, इसी प्रकार कोतवाली थाना पुलिस ने तेज गति से आ रही एक पिकअप को किया जब्त, पुलिस ने चालक धीरज कुमार (30) पुत्र संतोष ढोली निवासी कोर्ट के सामने जहाजपुर जिला भीलवाड़ा को किया गिर*फ्तार, इसी प्रकार सूरवाल थाना पुलिस ने तेज गति से आ रहे है एक ट्रेलर को किया जब्त, पुलिस ने चालक राजेश लोधा (35) पुत्र बाबूलाल लोधा निवासी जूनिया गाड़ जिला टोंक को किया गिर*फ्तार, इसी प्रकार सदर गंगापुर सिटी थाना पुलिस ने तेज गति और रिंग साइड से आ रहे एक ट्रेलर को किया जब्त, पुलिस ने चालक अरबाज खान पुत्र जहांगीर खान निवासी पावटा गद्दी वजीरपुर जिला सवाई माधोपुर को किया गिर*फ्तार, सवाई माधोपुर पुलिस की यातायात नियम तोड़ने वाले के खिलाफ कार्रवाई सतत् जारी है
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
