Thursday , 23 April 2026
Breaking News

केंद्रीय बजट 2026: वित्त मंत्री की इस घोषणा के बाद गिरा शेयर बाजार

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना नौवां बजट किया हैं। बजट भाषण में वित्त मंत्री ने वायदा कारोबार पर सिक्योरिटी ट्रांज़ेक्शन टैक्स (एसटीटी) बढ़ाए जाने की घोषणा की है। उन्होंने फ़्यूचर एंड ऑप्शन में एसटीटी 0.02% से बढ़ाकर 0.05% करने का प्रस्ताव दिया है। वित्त मंत्री की इस घोषणा के बाद शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गई। केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि नया इनकम टैक्स कानून एक अप्रैल, 2026 से लागू होगा। वित्त मंत्री ने कहा कि इनकम टैक्स नियमों को और आसान बनाया जाएगा, जिन्हें जल्द नोटिफाई किया जाएगा।

Union Budget 2026 Stock market falls after this announcement by the Finance Minister

– इनकम टैक्स फ़ॉर्म को आसान बनाया जाएगा

– रिवाइज़ रिटर्न मामूली फ़ीस के साथ 31 मार्च तक जमा हो सकेगा

ऑरेंज इकोनॉमी के लिए वित्त मंत्री की घोषणा:

वित्त मंत्री ने कहा कि भारत का एनिमेशन, विज़ुअल इफ़ेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स (एवीजीसी) सेक्टर एक ग्रोइंग इंडस्ट्री है, जिसमें 2030 तक 20 लाख पेशेवर लोगों की जरूरत होगी।

वित्त मंत्री ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीज, मुंबई को 15 हजार सेकेंड्री स्कूलों और 500 कॉलेजों में एवीजीसी कंटेंट क्रिएटर लैब स्थापित करने में मदद करने का प्रस्ताव दिया है।

ऑरेंज इकोनॉमी या क्रिएटिव इकोनॉमी, उन सेक्टर्स को कहते हैं जो व्यक्तिगत क्रिएटिविटी, स्किल और इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी पर आधारित होते हैं, जिसमें कला, डिज़ाइन, फ़ैशन, फ़िल्म, संगीत और डिजिटल कंटेंट शामिल हैं।

वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में और भी कई घोषणाएं की हैं:

– तीन अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान बनेंगे

– जामनगर में आयुर्वेद रिसर्च सेंटर

– हर ज़िले में एक गर्ल्स हॉस्टल बनाने का प्रस्ताव

– कृषि क्षेत्र में आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस तकनीक का इस्तेमाल होगा

– भारत विस्ता नाम से अलग-अलग भाषाओं में होगा ये टूल

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Ramgarh pachwara lalsot dausa police news 22 April 26

शादी से लौटे युवक ने किया सु*साइड, पेड़ पर फं*दा लगाकर दी जा*न

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के लालसोट के रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा …

Bike Accident Grand Father wife kota news 22 April 26

पोती को अस्पताल ले जा रहे दादा की सड़क हादसे में मौ*त

कोटा: कोटा (Kota) में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पोती को अस्पताल दिखाने जा रहे …

Flight cancelled due to technical problem in jaipur

तकनीकी समस्या के चलते फ्लाइट रद्द, यात्रियों को लगा झटका

जयपुर: जयपुर एयरपोर्ट (Jaipur Airport) से नवी मुंबई (Navi Mumbai Airport) जाने वाली इंडिगो (IndiGo) …

Elder Woman Jungle Jewellery Alwar Police News 22 April 26

घर से कि*डनैप, जंगल में मिली महिला, 8 लाख की ज्वेलरी लू*टी

अलवर: अलवर (Alwar) जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के कि*डनैप और …

14 marriage halls in Karauli have been issued a 48-hour ultimatum over pending taxes of Rs 1.25 crore.

करौली में 14 मैरिज हॉल को 48 घंटे का अल्टीमेटम, 1.25 करोड़ टैक्स बकाया

करौली: करौली (Karauli) में नगर परिषद ने 14 मैरिज0 गार्डन और पैलेस संचालकों के खिलाफ …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !