उत्तराखंड: उत्तराखंड के पौड़ी जिले में एक मुस्लिम दुकानदार के समर्थन में आए मोहम्मद दीपक को लेकर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि हम तुम्हारे साथ हैं भाई, डरो मत। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो हैं। कांग्रेस सांसद ने कहा कि दीपक संविधान और इंसानियत के लिए लड़ रहे हैं। उस संविधान के लिए जिसे बीजेपी और संघ परिवार रोज रौं*दने की सा*जिश कर रहे हैं।
उत्तराखंड की बीजेपी सरकार पर उन्होंने आरोप लगाया कि वह खुलेआम उन असामाजिक ताकतों का साथ दे रही है जो आम नागरिकों को डरा*ने और परेशान करने में लगी हैं। राहुल गांधी ने कहा कि हमें और दीपकों की जरूरत है, जो झुकें नहीं, जो डरें नहीं, और जो पूरी ताकत से संविधान के साथ खड़े रहें।
क्या है पूरा मामला:
सोशल मीडिया पर मोहम्मद दीपक के नाम से चर्चित युवक का असली नाम दीपक कुमार कश्यप है। वे उत्तराखंड के कोटद्वार के रहने वाले हैं और पेशे से जिम ट्रेनर हैं। एक वीडियो में दीपक कश्यप एक बुज़ुर्ग मुस्लिम दुकानदार के समर्थन में अपनी बात रखते हुए दिख रहे हैं।
गणतंत्र दिवस के दिन कथित तौर पर बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ता कोटद्वार की उस दुकान पर पहुँचे थे, जिसका नाम बाबा स्कूल ड्रेस एंड मैचिंग सेंटर है। उस दिन के घटनाक्रम के बारे में दीपक ने बीबीसी न्यूज हिन्दी को बताया कि बजरंग दल के सात-आठ लोग 75 वर्षीय मुस्लिम दुकानदार की दुकान पर पहुँचे और उन पर दुकान के नाम से बाबा शब्द हटाने का दबाव बनाने लगे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
