नई दिल्ली: लोकसभा की कार्यवाही 9 फरवरी 2026 को सुबह 11:00 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। लोकसभा में शुक्रवार को भी प्रश्नकाल नहीं चला और कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही देर बाद दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी पर आपत्ति जताते हुए कहा कि आप नियोजित तरीके से सदन नहीं चलाना चाहते, गतिरोध पैदा करना चाहते हैं, अगर आप सदन की मर्यादाओं को समाप्त करना चाहते हैं, तो ऐसे में सदन नहीं चल सकता।
इसके बाद लोकसभा की कार्यावाही दोबारा शुरू हुई, लेकिन कुछ ही देर में उसे फिर से स्थगित कर दिया गया। नगीना से सांसद और आजाद समाज पार्टी – कांशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र शेखर आजाद ने कहा कि सदन नहीं चला क्योंकि सत्ता आलोचना सुनना नहीं चाहती। जब तक सत्ता नहीं चाहेगी, सदन नहीं चलेगा। मैं विपक्ष के साथियों को भी कहूंगा कि उन्हें कोशिश करनी चाहिए कि सदन चले।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
