सवाई माधोपुर: चौथ का बरवाड़ा क्षेत्र में इन दिनों अ*वैध बजरी खनन का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। दिन ढलते ही बजरी माफि*या सक्रिय हो जाते हैं और रात के अंधेरे में भारी मशीनों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिए बजरी का अवै*ध खनन किया जा रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि लगातार हो रहे अ*वैध खनन से न केवल पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
खनन मा*फिया बेखौफ होकर सड़कों पर बजरी से लदे वाहन दौड़ा रहे हैं, जिससे हा*दसों की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन को अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं होने से मा*फियाओं के हौसले बुलंद हैं। लोगों ने जिला प्रशासन से अ*वैध बजरी खनन पर तुरंत रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
