नई दिल्ली: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की महिला सदस्यों को दिल्ली पुलिस ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के आवास पर जाने से रोक दिया है। कांग्रेस की ये महिला कार्यकर्ता हाथों में गुलाब का फूल लेकर ओम बिरला से मिलना चाहती थीं। हालाँकि इसके लिए अनुमति नहीं होने की वजह से दिल्ली पुलिस ने बैरिकेड लगाकर इन कार्यकर्ताओं को रोक दिया। इस दौरान कुछ महिला कार्यकर्ता बैरिकेड पर चढ़कर एक फूल, संसद के नाम नारे लगाती नजर आई।
दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष पुष्पा सिंह ने कहा कि महिला सांसदों पर आरोप लगाया जा रहा है कि वो दांतों से काट लेंगीं, नाखूनों से नों*च लेंगीं। ऐसी नहीं हैं महिलाएं, हम फूल देकर संदेश देना चाहते हैं कि संसद चलाइए। वहीं ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव शिल्पी अरोड़ा ने कहा कि हम शांतिपूर्ण तरीके से ओम बिरला जी को एक गुलाब का फूल दे रहे हैं और उन्हें कह रहे हैं कि महिलाओं से मत डरिए। आप महिला सांसदों पर जो इल्ज़ाम लगा रहे हैं कि उनसे आपको जान का खतरा है। आइए डरिए मत।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
