नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि एफआईआर हो, मुकदमा दर्ज हो या प्रिविलेज मोशन लाएं, मैं किसानों के लिए लड़ूंगा। राहुल गांधी ने कहा कि जो भी ट्रेड डील किसानों की रोजी-रोटी छीने या देश की खाद्य सुरक्षा को कमजोर करे, वह किसान-विरो*धी है। अन्नदाताओं के हितों से किसान-विरो*धी मोदी सरकार को समझौता नहीं करने देंगे।
राहुल गांधी ने एक वीडियो संदेश जारी कर आरोप लगाया है कि नरेंद्र मोदी ने हमारी फूड सिक्योरिटी, हमारे किसानों को धो*खा दिया है। अमेरिका के साथ समझौता कर उन्होंने कपास के किसानों को, सोया के किसानों को, सेब के किसानों को, फल के किसानों को बेच दिया है। उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान के कृषि बाजार पर सालों से विदेश के लोग कब्जा पाने की कोशिश में लगे हैं। नरेंद्र मोदी ने उनके लिए दरवाजा खोला है। ये सच्चाई है। वो भी जानते हैं और मैं भी जानता हूं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
