अलवर: राजस्थान के भिवाड़ी में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां पर केमिकल फैक्ट्री में अचानक तेज ध*माका हुआ। इस हा*दसे में 8 मजदूर जिंदा ज*ल गए, जबकि 4 गंभीर रूप से झुलस गए हैं। उन्हें दिल्ली एम्स रेफर किया गया है। इस फैक्ट्री में अ*वैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे। मौके से बा*रूद, पटाखे और पैकिंग के डिब्बे मिले हैं। घटना के समय करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे। हा*दसा खुशखेड़ा करौली इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ है।
जानकारी के अनुसार श*व बुरी तरह ज*ल गए थे। कई श*वों के कंकाल बचे थे। बॉडी पाट्र्स के टुकड़े बिखरे मिले है। रेस्क्यू टीम ने इन टुकड़ों को पॉलीथीन में इकट्ठा किया है। अलवर जिला कलेक्टर अर्तिका शुक्ला ने बताया कि देखकर ऐसा लग रहा है कि छोटा एक्स*प्लोसिव मटेरियल था। गैस रिसाव नहीं था। वहीं एडीएम सुमिता मिश्रा के अनुसार फैक्ट्री मालिक का नाम राजेंद्र है। उन्होंने किसी तिवारी को यह फैक्ट्री लीज पर दी थी। दोनों से संपर्क नहीं हो पाया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
