नेपाल: नेपाल के धाडिंग में एक बस दुर्घटना में कम से कम 19 लोगों की मौ*त हुई है। मृ*तकों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।अधिकारियों के अनुसार यह हा*दसा रविवार की आधी रात हुआ। अब तक हा*दसे का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। धाडिंग के मुख्य जिला अधिकारी विजय राज सुबेदी ने बताया कि पोखरा से काठमांडू जा रही बस धाडिंग में सड़क से उतरकर त्रिशुली नदी के किनारे जा गिरी।
उन्होंने बताया कि बस सड़क से करीब 300 मीटर’ नीचे गिरी। नेपाल पुलिस के प्रवक्ता अभिनारायण काफले ने बताया कि घटनास्थल पर ही 17 लोगों की मौ*त हो गई, जबकि दो अन्य लोगों की इलाज के दौरान मौ*त हुई। काठमांडू जिला पुलिस रेंज के एक प्रवक्ता के हवाले से राष्ट्रीय समाचार समिति ने बताया कि घायलों में से 12 का इलाज नेशनल ट्रॉमा सेंटर में और 10 का इलाज कलंकी के अस्पताल में किया जा रहा है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
