जयपुर: जयपुर में पत्रकारों पर दर्ज हो रहे कथित फ*र्जी मुकदमों और जैसलमेर में एक वरिष्ठ पत्रकार की आजीविका पर प्रशासनिक कार्रवाई के वि*रोध में रविवार को बड़ा प्रदर्शन हुआ। इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आईएफडब्ल्यूजे) (Indian Federation of Working Journalists) के आह्वान पर प्रदेशभर से सैकड़ों पत्रकार शहीद स्मारक पर जुटे। पत्रकारों का आरोप है कि प्रशासन अपनी कमियों को छिपाने के लिए पत्रकारों को निशाना बना रहा है।
सुबह 11 बजे शुरू हुआ प्रद*र्शन देर रात तक चलता रहा। पत्रकारों को तीन बार यह आश्वासन दिया गया कि शाम 5 बजे मुख्यमंत्री प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करेंगे, लेकिन रात 10 बजे तक कोई बुलावा नहीं आया। मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं होने पर पत्रकारों में नाराजगी बढ़ गई। इसके बाद पत्रकारों ने शहीद स्मारक पर ही अनिश्चितकालीन ध*रना शुरू कर दिया।
उनका कहना है कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा, तब तक आं*दोलन जारी रहेगा। ध*रने की पहली रात प्रदेशाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह राठौड़, उपाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, जोधपुर संभाग प्रभारी विक्रम सिंह करणोत, कोषाध्यक्ष नकुल शर्मा, हरपाल सिंह, गणेश प्रजापति, बलवीर सिंह सैनी, सुनील यादव और विनीत पारीक सहित कई पत्रकार साथी डटे रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
