इंडोनेशिया: इंडोनेशिया (Indonesia) में आज गुरुवार सुबह 7.4 तीव्रता का एक तेज भूकंप आया, जिसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप की शुरुआती तीव्रता 7.8 दर्ज की गई थी। यह स्थानीय समय के अनुसार सुबह 06:48 बजे मोलुक्का सागर में आया।
भूकंप का केंद्र तेरनाते शहर से लगभग 120 किलोमीटर दूर था, जो एक छोटा लेकिन घनी आबादी वाला द्वीप है और जिसकी आबादी दो लाख से अधिक है। हवाई स्थित सुनामी वार्निंग सिस्टम ने कहा कि भूकंप के केंद्र से एक हजार किलोमीटर के दायरे में इंडोनेशिया, फिलीपींस और मलेशिया के तटीय इलाकों में लहरें उठने की संभावना है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
